कई सारी महिलाओं को स्लेट पेंसिल खाने की आदत होती है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं में तो ये आदत बहुत ज्यादा ही पाई जाती है। महिलाओं के अलावा बच्चे भी स्लेट पेंसिल खाते हैं। बच्चे जब स्लेट पर लिखना सीखते हैं, तो वे छिप-छिपकर स्लेट पेंसिल भी खा लेते हैं। चिकित्सकों का यह भी कहना है कि जिन लोगों में खून की कमी होती है, उन्हें स्लेट पेंसिल खाने की बार- बार होती है। भले ही स्लेट पेंसिल का स्वाद अच्छा लगता हो लेकिन यह शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती है और ये नुकसान लंबे समय तक रहते हैं। मतलब कि यदि आपने बचपन में स्लेट पेंसिल खाना शुरू किया होता है तो युवावस्था में भी हो सकता है इसके दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए स्लेट पेंसिल खाने से कौन- कौन से नुकसान होते हैं।
यदि आप भी खाते हैं स्लेट पेंसिल तो हो जाइए सावधान, हो सकती है कब्ज की समस्या
कब्ज
स्लेट पेंसिल कोई ऐसी वस्तु नहीं है जो आसानी से पचा ली जाए। जब हम इसे खाते हैं तो यह शरीर के अंदर तक जाती है। जिस वजह से कई बार ये आंतों में तक रूकावट पैदा करती है। हमारा शरीर जब आसानी से इसे पचा नहीं पाता है तो आने वाले 2-4 दिन तक कब्ज की समस्या बनी रहती है और जो महिलाएं नियमित रूप से स्लेट पेंसिल खाती हैं, उन्हें तो कब्ज की समस्या आदत की तरह हो जाती है।
किडनी की समस्या
स्लेट पेंसिल के भीतर खतरनाक जीवाणु पाए जाते हैं, जो कि जब शरीर के भीतर जाते हैं तो किडनी में संक्रमण फैलाते हैं और आए दिन स्थिति बुरी से बुरी हो जाती है। ऐसे में खाना भी पचता नहीं है और परेशानियां अलग बढ़ जाती है। भविष्य में किडनी की पथरी हो जाती है क्योंकि यह स्लेट पेंसिल शरीर में ही इकट्ठा होकर पत्थर का निर्माण कर लेती है जो कि कई लोगों की असहनीय पीड़ा का कारण बनता है।
कमजोरी महसूस होना
स्लेट पेंसिल खाने वालों को अपने आप ही भूख कम लगने लगती है। ऐसी स्थिति में वे धीरे-धीरे खाना कम कर देते हैं। ऐसा करने से उनके शरीर में पोषक तत्व कम होने लगते हैं। जब शरीर को पोषण नहीं मिलता है तो वह कमजोर हो सकता है। यदि महिलाओं और बच्चों को अचानक कमजोरी आने लगे और वजन कम होने लगे तो समझ जाइए कि उन्होंने स्लेट पैंसिल खाना शुरू कर दी है।
स्लेट पेंसिल खाने से दांतों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बच्चों के दूध के दांत कई बार स्लेट पेंसिल को जोर से चबाने से भी टूट जाते हैं। कई बार दांत गलत तरीके से भी टूट जाते हैं जो कि आगे चलकर अजीब दिखाई देते हैं। इसके सेवन से जबड़े को भी नुकसान पहुंचता है। रात में सोत वक्त या स्लेट पेंसिल खाते वक्त ही कई सारे लोगों का जबड़ा दुखने लगता है। जिसे कि वे बड़ी आसानी से नजरअंदाज कर देते हैं।