फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2020:धनतेरस पर घर की इन जगहों को जरूर करें साफ, घर में आएगी खुशहाली

Tue, 10 Nov 2020 08:17 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 10 Nov 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras2020 for prosperity clean this places of your house on dhanteras
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

भारतीय परंपराओं के अनुसार, दिवाली पर घर की सफाई करना बहुत जरूरी काम माना जाता है। दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतरेस के दिन झाड़ू और नई चीजें खरीदने का रिवाज होता है। कहा जाता है कि धनतेरस मां लक्ष्मी का प्रकटोत्सव है। इस दिन पूजन के दौरान साक्षात देवी कमला घर आती हैं इसलिए माता को प्रसन्न करने के लिए बहुत जरूरी है कि घर के कुछ स्थानों पर विशेषकर सफाई की जाए। यदि घर की एक बार की सफाई हो चुकी है तब भी इन स्थानों की एकबार फिर सफाई करें जिससे कि घर में समृद्धि, और यश बना रहे।

Dhanteras2020 for prosperity clean this places of your house on dhanteras
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

ईशान कोण

ईशान कोण को देवताओं का स्थान कहते हैं। घर में यह सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। घर के उत्तर-पूर्व कोण को ईशान कोण कहा जाता है। यहां मंदिर और रसोईघर बनाया जाता है। यदि घर में सब कुछ अच्छा रखने की इच्छा करते हैं तो जरूर से धनतेरस के दिन इस स्थान की सफाई करें ताकि देवता आपसे प्रसन्न रहें।

Dhanteras2020 for prosperity clean this places of your house on dhanteras
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

ब्रह्म स्थान
घर के बीचों- बीच जो स्थान होता है, उसे ब्रह्म स्थान कहा जाता है। यहां भी देवताओं का वास रहता है इसलिए कोशिश करें कि इसे खाली रखें। यहां किसी भी प्रकार का सामान न रखें, पुराने सामान को तो विशेषकर न रखें। स्थान जितना खाली रहेगा, उतनी सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवाहित होगी। इसलिए धनतेरस के दिन तो बहुत जरूरी है कि इस बात का ख्याल रखें कि इस स्थान पर किसी भी प्रकार की गंदगी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras2020 for prosperity clean this places of your house on dhanteras
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

पूर्व दिशा
पूर्व तो ऊर्जा के देवता सूर्य के उदित होने की दिशा है। यदि जीवन में सफलता चाहते हैं तो इस दिशा में जो भी स्थान है, उसे बिल्कुल स्वच्छ रखें। यदि ऐसा न करते हैं तो संभव है कि गणराज, मां लक्ष्मी, कुबेर, धनवंतरि की कृपा आप पर न बरसें। देवी- देवताओं को जहां स्वच्छता नजर आती है, वे उस जगह पर लंबे समय तक रहते हैं और घर के सभी सदस्यों पर उनकी कृपा बनी रहती है।

विज्ञापन
Dhanteras2020 for prosperity clean this places of your house on dhanteras
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

उत्तर दिशा

घर की उत्तर दिशा को साफ रखना बहुत जरूरी है क्योंकि यदि यहां गंदगी होती है तो घर में मां लक्ष्मी वास नहीं करतीं, आई हुई लक्ष्मी भी वापिस लौट जाती हैं। इसलिए् इस स्थान को साफ रखें और फिर घी का दीपक जलाकर प्रतिदिन मां लक्ष्मी से सुख और समृद्धि की कामना करें। धनतेरस के दिन भी ऐसा करें, मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed