Dev Deepawali 2024: देव दीपावली सनातन धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है। ये पर्व दीपावली के बाद मनाया जाता है। देव दीपावली को लेकर हिंदू धर्म के लोग काफी उत्साहित होते हैं, और लगभग पूरी दुनिया में मौजूद हिंदू भारत में होने वाली देव दीपावली पर नजर बनाए रखते हैं। इस पर्व को उत्तर प्रदेश के वाराणसी, जिसे शिव की नगरी काशी भी कहते हैं, में धूमधाम से मनाया जाता है। बनारस के गंगा घाट को देव दीपावली के मौके पर लाखों दीयों से जगमगा दिया जाता है। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं। हालांकि अब कई राज्यों और शहरों में देव दीपावली मनाई जाने लगी है, जिसमें अयोध्या का नाम भी शामिल है लेकिन बनारस की देव दीपावली का धार्मिक कारण और इतिहास है।
Dev Deepawali 2024: बनारस में ही क्यों मनाई जाती है देव दीपावली? जानिए पर्व का काशी से जुड़ा नाता
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:12 AM IST
सार
बनारस के गंगा घाट को देव दीपावली के मौके पर लाखों दीयों से जगमगा दिया जाता है। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं। हालांकि अब कई राज्यों और शहरों में देव दीपावली मनाई जाने लगी है, जिसमें अयोध्या का नाम भी शामिल है लेकिन बनारस की देव दीपावली का धार्मिक कारण और इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन