फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: वर्क फ्रॉम होम में भटके नहीं ध्यान, परेशानी से बचने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

Sat, 28 Mar 2020 11:57 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 28 Mar 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: 5 Tips To avoid distractions during work from home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है। इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को बाहर निकलने से मना किया जा रहा है। ऐसे में कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम यानी वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे रहे हैं। भले ही आप घर में रहकर वायरस के संक्रमण से खुद को बचा सकते हैं लेकिन काम करते हुए ध्यान केंद्रित रखना आसान बात नहीं है। ऐसे आज हम आपको कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपको काम करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

Coronavirus: 5 Tips To avoid distractions during work from home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

काम करने के लिए एक जगह
घर से काम करने के दौरान सबसे जरूरी चीज ये है कि आप घर में एक स्थान निर्धारित कर लें, जहां से आपको काम करने में परेशानी न हो। यह जगह ऐसी होनी चाहिए जहां ऐसा कोई चीज न हो जिससे आपका ध्यान भटक सके। यूं कहे तो आपके काम करने के आसपास न तो टेलिविजन हो या ना ही कोई अगल-बगल तेज आवाज में गाना बजा रहा हो। इसके साथ ही घर के सदस्यों को भी इस जगह को ऑफिस की तरह समझना चाहिए ताकि वो ये न समझे कि आप घर में हैं और आपसे कुछ-कुछ काम में मदद करने को कहते रहें।

Coronavirus: 5 Tips To avoid distractions during work from home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

ड्रेस ऑफिस की तरह
ऐसा माना जाता है कि इंसान के पोशाक का असर सीधे उसके व्यवहार पर पड़ता है। उदाहरण के लिए जैसा कि हम टी-शर्ट लोअर या ढीले-ढाले कपड़ों में होते हैं तो बहुत खुला-खुला महसूस करते हैं और ये चीज भी हमें काम करने से ध्यान को भटकाते हैं। यदि हम ऑफिस जैसे ड्रेस में होते हैं तो ये कपड़े हमारे दिमाग को सिग्नल देते हैं कि यह ऑफिस समय है और हमें काम को गंभीरता से लेना है। ऐसे में घर से काम करने में ऑफिस ड्रेस काम करने की प्रेरणा दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus: 5 Tips To avoid distractions during work from home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

नियम 52 और 17 का पालन
नियम 52 और 17 के मुताबिक आपको काम के बिच हर 52 मिनट पर 17 मिनट का ब्रेक लेना है। इस नियम के मुताबिक काम करने से इंसान उत्साहित रहता है और उसके गुणवत्ता में भी इजाफा होता है।

विज्ञापन
Coronavirus: 5 Tips To avoid distractions during work from home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

काम का समय
घर से काम करते हुए लोग अपने वर्किंग समय को भूल जाते हैं, जिससे काम करने में ज्यादा समय लग जाता है। कई बार तो ढीलापन के कारण आपकी रात भी काम करने में ही गुजर जाती है। इसलिए परेशान होने से बचने के लिए आपको अपने ऑफिस समय को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए और समय से काम खत्म कर देना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed