नवरात्रि के त्योहार को पूरा देश बड़ी खुशी और उत्साह के साथ मनाता है। इस पर्व के पूरे नौ दिन लोग मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं कुछ लोग नौ दिनों का व्रत भी रखते हैं। इतना ही नहीं लोग सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए अपने प्रियजन और सगे-संबंधियों को फोटो, वीडियो और इमेज भेजते हैं। ऐसे में हम भी आज आपके लिए नवरात्रि विशेष वॉलपेपर लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप अपने मित्रों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
Chaitra Navratri 2020: इन आकर्षक वॉलपेपर के जरिए दें नवरात्रि की शुभकामनाएं
कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार,
सुख संपत्ति मिले आपको अपार,
मेरी ओर से नवरात्रि की शुभकामनाएं करें स्वीकार
हो जाओ तैयार, मां अम्बे आने वाली है,
सजा लो दरबार मां अम्बे आने वाली हैं,
तन, मन और जीवन हो जायेगा पावन,
मां के कदमो की आहट से गूंज उठेगा आंगन
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई,
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई,
होगी अब मन की हर मुराद पूरी,
हरने सारे दुख माता अपने द्वार आ गई।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
पग-पग में फूल खिलें,
खुशी आप सबको इतनी मिले,
कभी ना हो दुखों का सामना,
नवरात्रि की यही है शुभकामना