{"_id":"5c53fa9fbdec22738c0f13ce","slug":"budget-2019-interesting-history-how-first-indian-budget-came-into-its-existence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस शख्स ने सबसे ज्यादा बार पेश किया देश का बजट, पूरी दुनिया में चर्चित थी इनकी लाइफ स्टाइल","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
इस शख्स ने सबसे ज्यादा बार पेश किया देश का बजट, पूरी दुनिया में चर्चित थी इनकी लाइफ स्टाइल
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
Published by: मंजू ममगाईं
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
morarji desai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में बजट का इतिहास सालों से पुराना है। लेकिन आजाद भारत का बजट इतिहास तकरीबन 70 साल से ज्यादा हो गए। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में बजट और चुनाव ऐसी चीजें रहीं है जो पूरी दुनिया में चर्चित रही हैं। बहरहाल, स्वतंत्र भारत में देश के विशाल बजट को पेश करने वाले अलग-अलग नेता, राजनेता और मंत्री रहे हैं। इनमें से कई अपने बजट पेश करने के अंदाज को लेकर चर्चा में रहे तो कई बजट तैयार करने से पहले अपनी बीमारी, जीवन शैली और संबोधन के तरीके को लेकर। लेकिन आजाद भारत में एक पूर्व पीएम ऐसा भी रहा है जिसने देश में सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड तो अपने नाम किया ही बल्कि यह शख्स अपनी अनोखी लाइफ स्टाइल को भी लेकर चर्चित रहा।
2 of 6
budget
पहला बजट
भारत ने अपना पहला बजट 15 अगस्त 1947 को आजाद होने के तीन महीने के भीतर पेश कर दिया था। बता दें, 26 नवंबर 1947 को आर के शनमुखम शेट्टी ने पहली बार आजाद भारत का पहला बजट पेश किया था। हालांकि यह पूर्ण बजट नहीं था। उसे अर्थव्यवस्था की समीक्षा जरूर कहा जा सकता था।
3 of 6
आर के शनमुखम शेट्टी
भारत के पहले बजट में कर से जुड़ा कोई भी प्रस्ताव पेश नहीं किया गया था। ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि 1948-49 का बजट सिर्फ 95 दिन दूर था। इस बीच आर के शनमुखम शेट्टी का प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ मनमुटाव होने की वजह से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद के सी नियोगी ने 35 दिनों के लिए फाइनेंस मिनिस्ट्री की कमान संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जॉन मथाई
देश के तीसरे फाइनेंस मिनिस्टर जॉन मथाई बने। मथाई ने 1950-51 में बजट पेश किया। यह आजाद भारत का पहला बजट बना। जॉन के बाद अगले फाइनेंस मिनिस्टर डी देशमुख रहे। पहली बार देशमुख ने ही संसद में पहला बजट पेश किया था। साल 1955-56 यह वह दौर था जब पहली बार बजट को हिंदी में तैयार किया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
मोरारजी देसाई
अब तक सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाले मंत्रियों में मोरारजी देसाई का नाम शामिल है। दरअसल, मोरारजी देसाई ने साल 1959 में देश के फाइनेंस मिनिस्टर बने। उन्होंने 10 बार बजट पेश किया है। इन बजटों में 8 पूर्ण बजट और 2 अंतरिक बजट थे। यही नहीं मोरारजी देसाई के बाद प्रणब मुखर्जी, पी चिदंबरम, यशवंत सिन्हा, वाईबी चौहान और सीडी देशमुख ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने 7 बार से ज्यादा बजट पेश किया। बहरहाल, मोरार जी देसाई पूरी दुनिया में अपनी अनोखी लाइफ स्टाइल को लेकर चर्चा में थे। दरअसल वे एक चिकित्सा पद्धति के तौर पर अपना ही मूत्र दवाई के रूप में पीते थे। उनकी यह आदत पूरी दुनिया में चर्चा में थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।