हमारे जीवन में ग्रहों का बहुत महत्व होता है इनके शुभ और अशुभ दो तरह के प्रभाव होते हैं। इनके शुभ प्रभाव हमारे लिए फलदायक होते है, लेकिन जब इनके अशुभ फल हमारे जीवन में आते हैं, उस समय हमारे जीवन में भयंकर परिवर्तन आते हैं जिसके बारे में जिसके बारे में शायद हम कभी नहीं सोचते हैं।
हरी इलायची के होते हैं अनेक फायदे, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में शुभ फलदायक हो उसके लिए हम कई तरह के पूजा-पाठ और पत्थरों को धारण करते हैं। इसी में एक नाम इलायची का भी आता है जो हमारे लिए शुभ फलदायक होता है। इलायची का उपयोग हमारे जीवन में विभिन्न प्रकार से किया जाता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं इलायची के फायदों के बारे में
अगर आपका शुक्र ग्रह खराब चल रहा है तो ऐसे में इलायची आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। एक लोटा जल में दो बड़े इलायची को डालकर उबाले और तब तक उबालते रहें जब तक पानी आधा ना हो जाए, उसके बाद उस पानी को नहाने के पानी में डालकर स्नान करें और ओम जयन्ती मंगला काली दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा का लगातार कुछ दिनों तक जाप करने से आपको खुद फर्क नजर आने लगेगा।
इलायची का इस्तेमाल हम अपने रोजमर्रा के जीवन में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं इसके साथ ही सुबह की चाय में अगर इलायची डालकर बनाई जाए तो चाय का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। तो वहीं कुछ लोग गाजर का हलवा बनाने में भी इलायची का इस्तेमाल करते हैं।
अगर किसी लड़की की शादी में देर हो रही है तो उसे शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार को दो इलायची और पांच प्रकार की मिठाई और घी लेकर मंदिर में जाकर दीपक के साथ जल अर्पित करें ऐसा करने से आपको जल्द ही शुभ फल की प्राप्ति होगी।