देश आज पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती मना रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत के राजनीतिक इतिहास में अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण व्यक्तित्व शिखर पुरुष के रूप में दर्ज है। अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसा राजनेता रहे हैं जो अपनी पार्टी के साथ ही सभी दलों के प्रिय नेता रहे हैं। राजनीति के अलावा वह साहित्य, कविताओं और फिल्मों में भी खूब रुचि रखते थे। उन्होंने कई मौकों पर ऐसी बाते कहीं है जो यादगार बन गई। आइए जानते हैं पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के 10 अनमोल विचार...
जन्मदिन विशेषः अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचार
इंसान बनों, केवल नाम से नहीं,
रूप से नहीं, शक्ल से नहीं,
हृदय से, बुद्धि से, सरकार से, ज्ञान से।
मनुष्य-मनुष्य के संबंध अच्छे रहें,
सांप्रदायिक सद्भाव रहे,
मजहब का शोषण न किया जाए,
जाति के आधार पर लोगों की हीन भावना को उत्तेजित न किया जाए,
इसमें कोई मतभेद नहीं है ।
आप दोस्त बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं।
अगर परमात्मा भी आ जाए
और कहे कि छुआछूत मानो,
तो मैं ऐसे परमात्मा को भी
मानने को तैयार नहीं हूं
किंतु परमात्मा ऐसा कह ही नहीं सकता।