Pawan Singh Net Worth: लोकसभा चुनाव की धूम यूपी से लेकर बिहार और इसके अलावा कई राज्यों में दिखाई दे रही है। इसी क्रम में अब बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपना नामांकन शपथ पत्र दाखिल किया है। वो इस सीट पर एनडीए उम्मीदवार पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। इससे पहले जब भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था तो सिंगर ने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।
अपने भोजपुरी गानों और फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाने वाले पवन सिंह आज के समय किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लोगों पर अपनी आवाज का जादू चलाने वाले पवन सिंह ने भले ही ज्यादा पढ़ाई नहीं की है, लेकिन इसके बावजूद भोजपुरी जगत में उनका सिक्का चलता है। बात करें इनके चुनावी हलफनामे की तो अपने हलफनामे में उन्होंने बताया है कि, इन्होंने बिहार संस्कृति शिक्षा बोर्ड से साल 2004 में 10वीं की परीक्षा पास की है। अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का भी जिक्र किया है।
2 of 5
पवन सिंह
- फोटो : instagram-Pawan Singh
इतनी है संपत्ति
सबसे पहले बात करें पवन सिंह की कुल संपत्ति की तो नामांकन पत्र के अनुसार सिने स्टार पवन सिंह 11.7 करोड़ के मालिक है। उनके द्वारा दिए गये आंकड़ों के अनुसार उनके पास कुल 11 करोड़ 70 लाख 50 हजार की चल और अचल संपत्ति है।
3 of 5
पवन सिंह
- फोटो : instagram-Pawan Singh
गाड़ियों का है शौक
सिने स्टार पवन सिंह को गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास 20 लाख रुपये की एक Toyota Fortuner है। इसके अलावा करीब 25 लाख की एक Toyota Innova Hycross और करीब 95 लाख की एक रेंज रोवर कार भी है। पवन सिंह के पास कुल एक करोड़ 39 लाख 75 हजार की कीमत की गाड़ियां हैं। उनके कलेक्शन में एक स्कूटी भी शामिल है।
4 of 5
पवन सिंह
- फोटो : instagram-Pawan Singh
इतनी है प्रॉपटी
बात करें इनकी प्रॉपर्टी की तो पवन सिंह के नाम पर एक फ्लैट लखनऊ में और 4 फ्लैट मुंबई में है। जिनकी कुल कीमत 5 करोड़ बताई गई है। इसके अलावा पटना और आरा में 1 करोड़ की जमीन है। पवन सिंह के पास 350 ग्राम सोना है। साथ ही वह पोखराज पत्थर की एक अंगूठी भी पहनते हैं।
5 of 5
पवन सिंह
- फोटो : instagram-Pawan Singh
कर्जे का भी किया जिक्र
पवन सिंह ने अपने हलफनामे में अपने कर्जे और लोन का भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि, मुंबई स्थित आईसीआईसीआई बैंक में उनके 50–50 लाख रुपए के दो लोन के नाम पर हैं।