फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Soaked Dry Fruits: हमेशा भिगोकर ही खाएं ये तीन ड्राई फ्रूट्स, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 11 Mar 2025 06:00 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 11 Mar 2025 06:00 PM IST
सार

Soaked Dry Fruits Benifits: ड्राई फ्रूट्स को कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इसको खाने से शरीर को कई लाभ होते हैं। इनसे अधिकतम लाभ पाने के लिए ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने की भी सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Benefits of eating soaked dry fruits almonds raisin and walnut news in hindi
भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे - फोटो : freepik

Benefits of Eating Soaked Dry Fruits:  ड्राई फ्रूट्स खाने में जितने स्वादिष्ट लगते हैं उतने ही यह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद भी होते हैं। त्योहारों के मौके पर कई लोग मिठाईयों के अलावा ड्राई फ्रूट्स देना पसंद करते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को कई प्रकार के विटामिंस और पोषक तत्व मिलते हैं जो हमारे शरीर को मजबूत बनाने के साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं। ड्राई फ्रूट्स कई प्रकार के होते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ड्राई फ्रूट्स भिगो कर खाने पर ही फायदा देते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से हैं, वो 3 ड्राई फ्रू्ट्स....

Benefits of eating soaked dry fruits almonds raisin and walnut news in hindi
किशमिश - फोटो : freepik
किशमिश


किशमिश में कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसे रोजाना खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं, लेकिन भीगी हुई किशमिश हमारे शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है, क्योंकि भीगी हुई किशमिश में मिनरल्स और विटामिंस का लेवल बढ़ जाता है जिससे यह हमारे पाचन को बेहतर बनाने के साथ हड्डियों को मजबूत करती है। साथ ही साथ ये हमारी त्वचा को भी निखारती है।

Benefits of eating soaked dry fruits almonds raisin and walnut news in hindi
अखरोट - फोटो : freepik
अखरोट


अखरोट में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अखरोट खाने से दिमाग, हार्ट, हड्डियां, त्वचा, और पाचन तंत्र मज़बूत होता है, लेकिन क्या आपको पता है अखरोट को रात भर भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से वजन घटने से लेकर ब्लड शुगर तक कंट्रोल में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of eating soaked dry fruits almonds raisin and walnut news in hindi
बादाम - फोटो : freepik
बादाम


बादाम हमारे दिमाग को तेज करने और याददाश्त और एकाग्रता में सुधार करने में मदद करता है। बता दें कि बादाम में मैग्नीशियम और कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों को रोकने में भी मदद करता है। वहीं भीगा बादाम खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। ये दिमाग, आंख, दिल, त्वचा, बाल, और हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

विज्ञापन
Benefits of eating soaked dry fruits almonds raisin and walnut news in hindi
कितनी देर भिगोकर रखे ड्राई फ्रूट्स - फोटो : freepik

क्या आपको पता है की अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स को कितनी देर तक भिगोना चाहिए? आपको बता दें कि ड्राई फ्रूट्स को भिगोने की सही अवधि इस बात पर निर्भर करती है कि वह कौन सा ड्राई फ्रूट्स है। जैसे कि- बादाम को 8-12 घंटे, अखरोट को 4-6 घंटे, और किशमिश को 2-3 घंटे भिगोना चाहिए। 


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed