Holi 2025 How To Remove Stains: होली तो 14 को है लेकिन दिनेश के दफ्तर में सहकर्मियों ने आज ही होली खेल ली। एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली से पहले प्री होली सेलिब्रेशन में मजा तो बहुत आया लेकिन इन सब चक्करों में दिनेश ने जो सफेद शर्ट पहनी थी, उस पर भी रंग गिर गया। अब होली के रंग से रंगीन हुई नई शर्ट को रिटायर करना पड़ेगा क्या?
एक-दो बार ही तो पहनी थीं, भला इतनी महंगी और नई शर्ट को कैसे हटा सकते हैं। पर रंग लगी शर्ट को दोबारा पहन भी तो नहीं सकते। आप बताइए, दिनेश जैसी स्थिति आपकी होगी तो आप क्या करेंगे, जिससे कपड़ों पर लगे होली के रंग का दाग आसानी से छुड़ाया जा सके और पता भी न चले कि इसी कपड़े को पहनकर होली खेली थी।
नहीं है सुझाव..? कोई बात नहीं, ऐसे वक्त पर ही तो दादी-नानी और उनके नुस्खे याद आते हैं। यहांं आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताए जा रहे हैं जिससे कपड़ों पर लगा रंग का दाग आसानी से साफ हो जाएा।
2 of 5
सिरका
- फोटो : Adobe stock
सिरका और बेकिंग सोडा
होली पर कपड़ों में रंग के पक्के दाग लग गए हों तो इसे साफ करने के लिए सिरका और बेकिंग सोडा काम आएगा। एक बाल्टी गुनगुने पानी में आधा कप सफेद सिरका और दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। अब दाग लगे कपड़े को इसमें लगभग आधे घंटे तक भिगोकर रख दें। फिर हल्के हाथों से रगड़कर सामान्य डिटर्जेंट से धो लें।
3 of 5
नींबू
- फोटो : इंस्टाग्राम
नींबू
होली पर कपड़ों में छोटे-मोटे रंगों के दाग लग जाए तो उसे निकालने के लिए नींबू का रस लगाएं। दाग वाली जगह पर अच्छी तरह से नींबू का रस लगा लें। इसके बाद कपड़े को गर्म पानी से धो लें। काफी हद तक रंग निकल जाता है। हालांकि अगर रंग पक्के हों तो नींबू के रस वाला नुस्खा काम नहीं आएगा।
4 of 5
डिटर्जेंट और ब्लीच
- फोटो : Adobe stock
डिटर्जेंट और ब्लीच
ये वाला नुस्खा सिर्फ सफेद कपड़ों के लिए ही है। इसके लिए गर्म पानी में ब्लीच मिलाएं और उसमें कपड़ा 30 मिनट तक भिगोकर रखें। फिर साधारण डिटर्जेंट पाउडर से धो लें।
5 of 5
हाइड्रोजन पेरोक्साइड
- फोटो : Instagram
हाइड्रोजन पेरोक्साइड
अगर कपड़े पर गहरे दाग लगे हों तो उसे साफ करने के लिए दाग पर हाइड्रोजन पेरोक्साइड की कुछ बूंदें डालें और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से रगड़कर ठंडे पानी से धो लें।