फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spring Season Images: यह बस बसंत का किया धरा है

Thu, 13 Mar 2025 05:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 13 Mar 2025 05:54 PM IST
सार

इस ऋतु में सर्दियों की ठंडी हवाएं कम होने लगती हैं और तापमान बढ़ने लगता है। वसंत ऋतु को ऋतुराज कहते हैं क्योंकि यह सभी ऋतुओं में सबसे सुखद और उल्लासपूर्ण होती है।

विज्ञापन
beautiful pictures of spring season in india basant ritu images
तस्वीरों में देखें वसंत ऋतु और कुछ पंक्तियों के समझें इस मौसम के बारे में। - फोटो : Subodh Holkar

Basant : बसंत ऋतु सर्दियों और गर्मियों के बीच आती है, जिसमें तापमान धीरे-धीरे बढ़ता है। पेड़-पौधे नए पत्ते और फूल उगाते हैं। इस ऋतु में सर्दियों की ठंडी हवाएं कम होने लगती हैं और तापमान बढ़ने लगता है। वसंत ऋतु को ऋतुराज कहते हैं क्योंकि यह सभी ऋतुओं में सबसे सुखद और उल्लासपूर्ण होती है। जहां प्रकृति नवजीवन से भर जाती है। फूल खिलते हैं और मौसम सुहावना रहता है। इन तस्वीरों में देखें वसंत ऋतु और कुछ पंक्तियों के समझें इस मौसम के बारे में।


यह जो दिन होते हैं ना जालिम, यानी ऋतुराज बसंत के।
मुझ बदनसीब को हमेशा इसकी दोपहरें
कुछ ज्यादा जानलेवा लगती रही हैं, बनिस्बत इसकी रातों के।
बल्कि कुछ ज्यादा जुल्मपर्वर।

 

beautiful pictures of spring season in india basant ritu images
बसंत ऋतु को ऋतुराज कहा जाता है - फोटो : Subodh


मैं जीता-जागता जैसे कोई खिलौना हूं इसके हाथ लगा।
खिलौने का कैसा दिल, क्या जज्बा!
खेल-खेल में दर्द के निराकार में घुलता-तड़पता।
जिसे ढाक के सूखे पत्ते में निकाल के रख दिया गया हो धूप में।
जिसके जलते दुख पर टेसू के रक्ताभ फूल बरसते रहते हों दिन-रात।



 
beautiful pictures of spring season in india basant ritu images
ये मौसम ठंडक और गर्मी के बीच का होता है - फोटो : Subodh holkar


ऐसे में ठंडी नर्म बयार के गलबांही अचानक,
गर्म नहीं, गुनगुना सा हवा का झोंका
कंधा हिला कर दिवास्वप्न से जगाता गुजर जाता हो।
तन्द्रा टूट जाने मात्र से होता क्या है,
कोई परपीड़क अंदर नहीं तो बाहर दिखाई पड़ने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
beautiful pictures of spring season in india basant ritu images
ये फूलों और पेड़-पौधों का मौसम है - फोटो : Subodh Holkar


बौराय आम की मादक खुशबू से
लदी-पगी हवाओं के छूकर गुजर जाने जैसा।
लहू में मध्यम आग लगाता
सुर्ख फूलों में खिला मचलता है राग!

विज्ञापन
beautiful pictures of spring season in india basant ritu images
बसंत ऋतु की सुंदर तस्वीरें - फोटो : subodh holkar


सूखते जा रहे गेहूं के खेतों को
लहर-लहर लहराती
पागल हवा के मौन गीत सुनाती हैं आंखें।
किसी खुशनसीब की ही सुनी जाने के लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed