Goddess Saraswati: जल्द ही वसंत पंचमी आने वाली है। यह त्योहार अपने पीले कपड़ों, खान-पान के लिए भी जाना जाता है। लोग अपने-अपने घरों में सरस्वती मां की पूजा करते हैं। सनातन धर्म में वसंच पंचमी का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन सरस्वती मां की पूजा करने से ज्ञान और विद्या का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में अगर आपके घर में नन्ही परी का जन्म हुआ है और उसके नाम को लेकर कंफ्यूज है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे नाम, जो मां सरस्वती के नाम पर आधारित हैं। आइए जानते हैं कि इन नामों का क्या मतलब है।
Basant Panchami Names: घर में हुआ है बिटिया का जन्म, मां सरस्वती के इन नामों पर करें नामकरण
Baby Girl Name: अगर आपके घर में नन्ही परी का जन्म हुआ है और उसके नाम को लेकर कंफ्यूज है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे नाम, जो मां सरस्वती के नाम पर आधारित हैं। आइए जानते हैं कि इन नामों का क्या मतलब है।
नाम को लेकर न हो कंफ्यूज
घर में जब लड़की का जन्म होता है तो घर वाले सबसे पहले उसके नाम को लेकर काफी परेशान रहते हैं। हर माता-पिता चाहते हैं कि वह अपने बच्चे का नाम ऐसा रखें, जो काफी अलग हो और आगे चलकर बच्चा अपने नाम को सार्थक करे। बेटियों के नाम को लेकर माता-पिता थोड़ा एक्सपेरिमेंट करने का भी सोचते हैं और ऐसे नामों का चुनाव करते हैं, जो आजकल के ट्रेंड में हो और कम ही लोगों ने सुना हो।
आशवी
यह नाम मां सरस्वती का पर्यायवाची शब्द है। इस नाम का मतलब भाग्यशाली होता है। मां सरस्वती को आशवी नाम से भी जाना जाता है। आप इस नाम का चुनाव अपनी बेटी के लिए कर सकते हैं।
आयरा
किसी भी आदरणीय व्यक्ति को आयरा कहा जाता है। हालांकि, अगर मां सरस्वती के संदर्भ में देखें तो इस नाम का अर्थ पृथ्वी होता है। कहते हैं कि इस नाम की लड़की को समाज में खूब शौहरत हासिल होती है। उसे समाज में खूब सम्मान भी मिलता है। ऐसे में आप अपनी बेटी के लिए इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।
अक्षरा
देवी सरस्वती को अक्षरा नाम से भी पुकारा जाता है। इस नाम का मतलब पत्र होता है। आप अपनी बेटी के लिए इस नाम का चुनाव कर सकते हैं। यह काफी यूनिक भी है।
मां सरस्वती को दिव्यांका नाम से भी बुलाया जाता है। यह काफी पॉपुलर और यूनिक नाम है। इस नाम का अर्थ हैं, वो लड़की जो दिव्य और पवित्र हो। यह नाम आजकल काफी ट्रेंडिंग भी है।
बानी
बानी नाम भी मां सरस्वती का पर्यायवाची शब्द है। हालांकि, लड़कियों में यह नाम काफी पॉपुलर है। इसका मतलब होता है आवाज। इस नाम की लड़कियों की आवाज बहुत प्यारी होती है।