फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basant Panchami: वसंत पंचमी पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली, 15-20 मिनट में बनकर हो जाएगी तैयार, देखें डिजाइंस

Fri, 24 Jan 2025 11:22 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 24 Jan 2025 11:22 AM IST
सार

इस दिन लोग अपने घरों को बेहद खूबसूरती से सजाते हैं। हालांकि, किसी भी त्योहार का मुख्य केंद्र रंगोली होता है। हर कोई अपने घर में सुंदर सी रंगोली बनाने के प्रयास में रहता है।

विज्ञापन
Basant Panchami 2025 see the Unique Designs Rangoli for home and Offices for Saraswati Puja Disprj
वसंत पंचमी पर बनाएं ये रंगोली - फोटो : इंस्टाग्राम

Basant Panchami Rangoli: जल्द ही बसंत पंचमी आने वाला है, ये त्योहार मां सरस्वती की पूजा के लिए जाना जाता है। यह त्योहार अपने पीले कपड़ों, खान-पान के लिए भी जाना जाता है। लोग अपने-अपने घरों में सरस्वती मां की पूजा करते हैं। सनातन धर्म में वसंच पंचमी का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन सरस्वती मां की पूजा करने से ज्ञान और विद्या का आशीर्वाद मिलता है और व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में कामयाबी हासिल करता है। इस दिन लोग अपने घरों को बेहद खूबसूरती से सजाते हैं। हालांकि, किसी भी त्योहार का मुख्य केंद्र रंगोली होता है। हर कोई अपने घर में सुंदर सी रंगोली बनाने के प्रयास में रहता है। तो आज की इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे रंगोली डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस वसंत पंचमी को आप अपने घर में बना सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं।

Basant Panchami 2025 see the Unique Designs Rangoli for home and Offices for Saraswati Puja Disprj
वसंत पंचमी पर बनाएं ये रंगोली - फोटो : इंस्टाग्राम
वीणा वाली रंगोली लगेगी खूबसूरत
सरस्वती मां वीणा लेकर कमल के फूल पर विराजमान रहती हैं। ऐसे में आप अपनी रंगोली में वीणा का डिजाइन बनाकर उसमें केसरी रंग भर सकते हैं। हालांकि, अगर आपके पास केसरी रंग नहीं है तो आप इसकी जरह पीले रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपनी रंगोली में किताबों का डिजाइन भी बना सकते हैं। यह इसे और आकर्षक बनाएगा।
Basant Panchami 2025 see the Unique Designs Rangoli for home and Offices for Saraswati Puja Disprj
वसंत पंचमी पर बनाएं ये रंगोली - फोटो : इंस्टाग्राम

सिंपल और आसान है ये रंगोली
यह डिजाइन काफी आसान है और अगर आपके स्कूल या कॉलेज में किसी तरह का रंगोली कॉम्पिटिशन होने वाला है तो आप इसे झटपट बना सकते हैं। इस रंगोली में सारी मेहनत कमल का फूल बनाने और बत्तख को ड्रा करने का है। इस डिजाइन को बनाकर आपको बस इसमें रंग भरने हैं। यदि आपके पास ज्यादा रंग नहीं हैं तो भी आप इस डिजाइन को तुरंत बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Basant Panchami 2025 see the Unique Designs Rangoli for home and Offices for Saraswati Puja Disprj
वसंत पंचमी पर बनाएं ये रंगोली - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रतियोगिता में बना सकते हैं ये रंगोली
अगर आप किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो इस डिजाइन को बना सकते हैं। इस रंगोली को बनाने में काफी समय तो लग सकता है, लेकिन एक बार जब यह बनकर तैयार हो जाती है तो इसकी खूबसूरती अलग ही लेवल पर होती है। इस रंगोली में सारी मेहनत सरस्वती मां का आउटलाइन बनाने में है। एक बार यह बन जाए तो आपको केवल रंग भरने हैं।

विज्ञापन
Basant Panchami 2025 see the Unique Designs Rangoli for home and Offices for Saraswati Puja Disprj
वसंत पंचमी पर बनाएं ये रंगोली - फोटो : इंस्टाग्राम
मोर के डिजाइन वाली रंगोली
यह डिजाइन भले ही पुराना है, लेकिन अभी भी काफी ट्रेंड में है। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको 15 मिनट से आधे घंटे लग सकते हैं। इसमें जो आकर्षण का केंद्र होगा, वो मोर का डिजाइन होगा। इस रंगोली को बनाने के लिए आपको ज्यादा रंगों का भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed