फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Subhas Chandra Bose Quotes: पराक्रम दिवस पर पढ़ें सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचार, जोश से भर जाएंगे युवा

Thu, 23 Jan 2025 08:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 23 Jan 2025 08:35 AM IST
सार

सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर उनके दिए नारे और क्रांतिकारी विचारों को एक बार फिर याद करें ताकि आपके रक्त का एक एक कण देशभक्ति के जज्बे से भर जाए।

विज्ञापन
Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 2025 Subhas Chandra bose 10 Most Inspirational Quotes in Hindi
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

Subhas Chandra Bose Jayanti 2025: सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में शामिल थे। उन्हें प्यार और सम्मान से नेताजी कहा जाता है। सुभाष चंद्र बोस साहस, त्याग और देशभक्ति की अद्भुत मिसाल हैं। ओडिशा के कटक में जन्मे सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को मनाई जाती है। उन्होंने भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा पास की, लेकिन अंग्रेज़ी सरकार की सेवा करने से इनकार कर दिया था। बाद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। हालांकि गांधी जी और अन्य नेताओं से विचारधारा में मतभेद के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और जर्मनी का सहयोग प्राप्त कर "आजाद हिंद फौज" की स्थापना की।

आजादी के लिए युवाओं को जोश से भर देने वाले नारे दिए, जो आग की तरह पूरे देश में फैलें।  इसमें "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" और "दिल्ली चलो " काफी चर्चित रहे। इतना ही नहीं अपने ओजस्वी भाषण और नारों से उन्होंने बाहरी देशों का भी सहयोग प्राप्त किया। सिंगापुर में "आजाद हिंद सरकार" की स्थापना की और स्वयं इसके प्रधानमंत्री बने।

सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर उनके दिए नारे और क्रांतिकारी विचारों को एक बार फिर याद करें ताकि आपके रक्त का एक एक कण देशभक्ति के जज्बे से भर जाए।

Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 2025 Subhas Chandra bose 10 Most Inspirational Quotes in Hindi
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

यदि कभी झुकने की नौबत आ जाए तो वीरों की तरह झुकें।
जो फूलों को देखकर मचलते हैं, उन्हें कांटे भी जल्दी लगते हैं।

सुभाष चंद्र बोस

Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 2025 Subhas Chandra bose 10 Most Inspirational Quotes in Hindi
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

सफलता हमेशा असफलता के स्तंभ पर खड़ी होती है।
इसलिए किसी को भी असफलता से घबराना नहीं चाहिए।

सुभाष चंद्र बोस

विज्ञापन
विज्ञापन
Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 2025 Subhas Chandra bose 10 Most Inspirational Quotes in Hindi
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

याद रखिए सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है।

सुभाष चंद्र बोस

विज्ञापन
Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 2025 Subhas Chandra bose 10 Most Inspirational Quotes in Hindi
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी स्वतंत्रता का मोल खून से चुकाएं।

सुभाष चंद्र बोस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed