फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bakrid 2025 Home Decoration Ideas: बकरीद पर करें ऐसी सजावट, आलीशान बंगले जैसा लगेगा आपका घर

Fri, 06 Jun 2025 01:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 Jun 2025 01:03 PM IST
सार

Bakrid 2025 Home Decoration Ideas: बकरीद पर अगर आप अपने घर को शाही अंदाज में सजाना चाहते हैं तो कुछ आसान और असरदार डेकोरेशन आइडियाज आपके काम आ सकते हैं। बकरीद पर अपने घर को एक रॉयल टच और मेहमानों को यादगार अनुभव देने के लिए अपनाएं सजावट के ये तरीके।

विज्ञापन
Bakrid 2025 Home Decoration Ideas for Small living Room Under budget
होम डेकोर - फोटो : adobe

Bakrid 2025 Home Decoration Ideas: बकरीद खुशी, भाईचारे और उत्साह का पर्व है। लोग अपने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों के साथ ईद-उल-अजहा का पर्व मनाते हैं। इस मौके पर लोग एक दूसरे के घर जाते हैं और तरह-तरह के लजीज पकवानों का स्वाद चखते हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए लजीज पकवान बनाने के साथ ही घर की खूबसूरत सजावट भी की जाती है।



हालांकि अगर आपका घर छोटा या लिविंग एरिया में जगह कम हो, तो भी कुछ तरीकों को अपनाकर एकदम शाही सजावट की जा सकती है। इस खास दिन पर अगर आप अपने घर को शाही अंदाज में सजाना चाहते हैं तो कुछ आसान और असरदार डेकोरेशन आइडियाज आपके काम आ सकते हैं। बकरीद पर अपने घर को एक रॉयल टच और मेहमानों को यादगार अनुभव देने के लिए अपनाएं सजावट के ये तरीके।

Bakrid 2025 Home Decoration Ideas for Small living Room Under budget
एंट्रेंस को बनाएं रॉयल - फोटो : instagram

एंट्रेंस को बनाएं रॉयल

दरवाजे पर करें फूलों और फेयरी लाइट्स की सजावट। "Eid Mubarak" की खूबसूरत वॉल हैंगिंग लगाएं। मेहमानों के स्वागत के लिए दरवाजे पर उर्स या इत्र की छोटी कटोरी रखें।

Bakrid 2025 Home Decoration Ideas for Small living Room Under budget
जगमगाएं कोना-कोना - फोटो : adobe stock

जगमगाएं कोना-कोना

बकरीद के मौके पर अरेबिक थीम वाले लैम्प्स, झूमर और मोरक्कन लैंटर्न का उपयोग करें।छोटे दीयों को ट्रे में रखकर सेंटर टेबल पर सजाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bakrid 2025 Home Decoration Ideas for Small living Room Under budget
चांद और तारे की थीम - फोटो : Adobe stock

चांद और तारे की थीम

बकरीद पर चांद की अहमियत को ध्यान में रखते हुए वॉल डेकोर या हैंगिंग में चांद-तारे की आकृतियां लगाएं। गोल्ड और सिल्वर कलर की सजावट इस थीम को और भव्य बना सकती है। क्रॉकरी से लेकर नैपकिन तक, सबकुछ थीम के अनुसार मैच करें। बीच में फ्लावर वास और डेट्स की सजावटी प्लेट रखें।

विज्ञापन
Bakrid 2025 Home Decoration Ideas for Small living Room Under budget
ईद की सजावट - फोटो : Adobe
लिविंग रूम को दें अरबी लुक

रंगीन कुशन्स, फ्लोर मैट और लो टेबल रखें। मेज पर इत्र, मेवों की ट्रे और पारंपरिक मिठाइयां सजाएं। फेस्टिव टच देने के लिए रिच फैब्रिक जैसे वेलवेट या सिल्क के कवर उपयोग करें। गोल्डन, एमराल्ड ग्रीन, मैरून या रॉयल ब्लू जैसे कलर थीम रखें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed