फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Traditional Thali: हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए वापस लौट रही देसी थाली, जानें क्यों बढ़ रहा मोटे अनाजों का ट्रेंड

Sun, 26 Oct 2025 04:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 26 Oct 2025 04:45 PM IST
सार

Traditional Thali: एक बार फिर से अब पारंपरिक देसी थाली का महत्व बढ़ रहा है। पोषण और स्वाद दोनों के लिहाज से ये थाली हर उम्र के लोगों के लिए आदर्श बन गई है। यहां हम आपको इसकी वजह बताएंगे। 

विज्ञापन
bajra jowar ragi traditional thali trend is return know the reason disprj
हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए वापस लौट रही देसी थाली - फोटो : Adobe stock

Traditional Thali: आजकल बाजरा, जौ, रागी और अन्य देसी अनाजों का क्रेज फिर से बढ़ रहा है। शहरी और ग्रामीण दोनों ही इलाके इन पोषक तत्वों से भरपूर अनाजों को अपने आहार में शामिल कर रहे हैं। कई लोग अब गेहूं और चावल की जगह बाजरे की रोटियां, रागी की खिचड़ी और जौ का हलवा पसंद कर रहे हैं।



विशेषज्ञों के मुताबिक, ये अनाज न केवल शरीर के लिए फायदेमंद हैं बल्कि इन्हें पचाना भी आसान है। इसके अलावा, देसी अनाजों की खेती पर्यावरण के लिए भी बेहतर मानी जाती है। इसी वजह से अब पारंपरिक देसी थाली का महत्व बढ़ रहा है। पोषण और स्वाद दोनों के लिहाज से ये थाली हर उम्र के लोगों के लिए आदर्श बन गई है यहां हम आपको इसके फायदे भी बताने जा रहे हैं। 

bajra jowar ragi traditional thali trend is return know the reason disprj
ऊर्जा बढ़ाए - फोटो : Freepik.com
ऊर्जा बढ़ाए

बाजरा, जौ और रागी जैसे अनाज में कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में होते हैं। ये धीरे-धीरे ऊर्जा रिलीज करते हैं, जिससे दिनभर शरीर को सक्रिय रखने में मदद मिलती है।

 
bajra jowar ragi traditional thali trend is return know the reason disprj
इम्यूनिटी मजबूत करे - फोटो : freepik.com
इम्यूनिटी मजबूत करे

दालें और मोटे अनाज विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। ये तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bajra jowar ragi traditional thali trend is return know the reason disprj
पाचन सुधारें - फोटो : Freepik.com
पाचन सुधारें

 फाइबर युक्त अनाज जैसे बाजरा और जौ, आंतों की गतिविधियों को दुरुस्त रखते हैं। ये कब्ज और गैस जैसी पाचन समस्याओं को रोकने में मदद करता है।

 
विज्ञापन
bajra jowar ragi traditional thali trend is return know the reason disprj
हृदय स्वास्थ्य - फोटो : Adobe Stock Images
हृदय स्वास्थ्य

जौ और बाजरे में ओमेगा-3 फैटी एसिड और सॉल्यूबल फाइबर होता है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हृदय रोगों के जोखिम को घटाता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed