फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: साइना नेहवाल हैं कितनी अमीर? जानिए स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी की नेट वर्थ

Thu, 17 Mar 2022 11:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 17 Mar 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
Badminton Player Saina Nehwal net worth 2022 Salary House Car Collection Celebrity lifestyle
साइना नेहवाल लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/nehwalsaina/

पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन को बड़े पर्दे पर उतारा था। साइना ने एक बैडमिंटन खिलाड़ी बनने के लिए बहुत मेहनत की। जीवन में काफी सारी चीजों का त्याग किया, तब जाकर वह भारत ही नहीं एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बन सकीं। बैडमिंटन में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर साइना को पद्मश्री और राष्ट्रीय गांधी जैसे कई बड़े पुरस्कार सम्मानित किया गया। खेल की दुनिया में तो साइना का डंका बजता है। उनका काम काफी ऊंचा हो चुका है लेकिन उनके स्टाइल, खेलने के तरीके, खुद को फिट रखने के लिए साइना की मेहनत आदि को भी फैंस नोटिस करते हैं और पसंद करते हैं। साइना एक मिडिल क्लास परिवार से हैं लेकिन आज उनकी लाइफस्टाइल किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं। हरियाणा में 17 मार्च 1990 में जन्मी साइना नेहवाल आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। दुनिया की टॉप बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक साइना नेहवाल के जन्मदिन पर जानिए उनकी कमाई, घर, गाड़ी और संपत्ति के बारे में।

Badminton Player Saina Nehwal net worth 2022 Salary House Car Collection Celebrity lifestyle
साइना नेहवाल लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/nehwalsaina/

साइना नेहवाल का महल जैसा घर

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना का जन्म हरियाणा में हुआ था, लेकिन उनका परिवार बाद में हैदराबाद में शिफ्ट हो गया। हैदराबाद में ही साइना का खूबसूरत घर है, जिसे उन्होंने साल 2015 में खरीदा था। इस घर की कीमत लगभग 4.6 करोड़ रुपये है।

Badminton Player Saina Nehwal net worth 2022 Salary House Car Collection Celebrity lifestyle
साइना नेहवाल लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/nehwalsaina/

साइना नेहवाल का गाड़ियों का कलेक्शन

साइना का को भी लग्जरी कारों का शौक हैं। उनके कार कलेक्शन में मिनी कूपर, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज बेंज शामिल है। साइना ने 70 हजार डॉलर की ब्रांड न्यू लग्जरी कार खरीदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badminton Player Saina Nehwal net worth 2022 Salary House Car Collection Celebrity lifestyle
साइना नेहवाल लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/nehwalsaina/

साइना नेहवाल की कमाई

भारत की टाॅप खिलाड़ी साइना नेहवाल को शोहरत बैडमिंटन से मिली, तो वहीं उनकी कमाई खेल की फीस के साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन आदि से होती है। साइना उन लोगों की सूची में शामिल हैं, जो सबसे महंगे विज्ञापन करते हैं। वह महीने में 40 लाख से ज्यादा की कमाई करती हैं, वहीं सालाना 5 करोड़ से ज्यादा कमाती है।

विज्ञापन
Badminton Player Saina Nehwal net worth 2022 Salary House Car Collection Celebrity lifestyle
साइना नेहवाल लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/nehwalsaina/

साइना नेहवाल की संपत्ति

साइना बहुत ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ी भी है, जिनकी संपत्ति हर साल बढ़ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साइना नेहवाल 5 मिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन है। भारतीय रुपयों में साइना की नेट वर्थ लगभग 36 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई को मोटा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट और निजी निवेश से आता है। वह दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed