Bada Mangal Rangoli Design: आज ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के अंतर्गत आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, इस माह में एक मंगलवार को भगवान श्री राम से हनुमान जी की पहली बार मुलाकात हुई थी। तब से बड़ा मंगल मनाया जाने लगा। उत्तर भारत, विशेषकर लखनऊ में बड़े मंगल का विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग हनुमान मंदिरों में दर्शन और पूजन के लिए जाते हैं। जगह-जगह पर भंडारे का आयोजन होता है। सुंदरकांड का पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है।
Bada Mangal Rangoli Design: बड़े मंगल पर बनाएं हनुमान जी की आकृति वाले ये सुंदर रंगोली डिजाइन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 13 May 2025 10:25 AM IST
सार
Bada Mangal Rangoli Design अगर आप भी प्रभु श्री राम भक्त हनुमान की खास पूजा करना चाहते हैं तो बड़े मंगल पर अपने घर के मंदिर को आकर्षक रंगोली डिजाइन से सजाएं। सजावट की इस पारंपरिक शैली को देख भगवान बजरंगबली प्रसन्न हो सकते हैं। बड़े मंगल पर आसान रंगोली डिजाइन के विकल्प देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन