Virat Kohli Net Worth 2025: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। विराट अब सिर्फ वनडे खेलते दिखाई पड़ेंगे । इसके पहले विराट टी20 अंतरराष्ट्रीय से भी संन्यास ले चुके हैं। क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से लोकप्रिय हुए विराट को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। करियर के अलावा निजी जीवन में भी विराट कोहली सफल इंसान हैं। दिल्ली, मुंबई समेत देश में कई शहरों में विराट और अनुष्का की करोड़ों की संपत्ति है। शानदार कार कलेक्शन और घड़ियों का शौक उन्हें सबसे रईस खिलाड़ियों की सूची में रखा है। आइए जानते हैं कि विराट कोहली कितनी संपत्ति के मालिक हैं। बीसीसीआई और आईपीएल के साथ ही अन्य माध्यमों से विराट कोहली सालाना कितनी कमाई करते हैं।
Virat Kohli Net Worth: सालाना कितना कमाते हैं विराट कोहली, जानिए RCB के किंग कोहली की कुल संपत्ति
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 12 May 2025 12:34 PM IST
सार
शानदार कार कलेक्शन और घड़ियों का शौक उन्हें सबसे रईस खिलाड़ियों की सूची में रखा है। आइए जानते हैं कि विराट कोहली कितनी संपत्ति के मालिक हैं। बीसीसीआई और आईपीएल के साथ ही अन्य माध्यमों से विराट कोहली सालाना कितनी कमाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन