फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby Boy Names: घर में हुआ है बेटे का जन्म, रविदास जयंती पर करें सूर्य देव से संबंधित कुछ यूनिक नामकरण

Wed, 12 Feb 2025 11:07 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 12 Feb 2025 11:07 AM IST
सार

Boy Names: अगर आप भी बच्चे का कुछ यूनिक सा नाम रखना चाहते हैं तो रविदास जयंती पर उनसे प्रेरित नाम रख सकते हैं। बता दें कि रविदास समाज में समानता और भक्ति का प्रचार करते थे, उनकी शिक्षा में जाति भेदभाव, प्रेम और सेवा का भाव और साथ ही एकता पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन
Baby Boy Names if A son is born on Ravidas Jayanti do some unique naming related to Sun Disprj
रविदास जयंती पर करें सूर्य देव से संबंधित कुछ यूनिक नामकरण - फोटो : Freepik

घर में नन्हे मेहमान का आना किसी बड़ी खुशी से कम नहीं होता है। परिवार में खुशी का भरपूर माहौल होता है। पेरेंट्स बच्चे के जन्म से पहले ही सारी तैयारी कर लेते हैं। फिर चाहे वो उनके कपड़े हो, खिलौने हो या फिर नाम हो। हालांकि, इन सब में सबसे अहम नाम होता है। माता-पिता बच्चे का ऐसा नाम रखते हैं, जो उसे सार्थक करे। आज के ट्रेंड को देखते हुए पेरेंट्स अपने बच्चे का नाम काफी यूनिक रखना पसंद करते हैं। अगर आप भी बच्चे का कुछ यूनिक सा नाम रखना चाहते हैं तो रविदास जयंती पर उनसे प्रेरित नाम रख सकते हैं। बता दें कि रविदास समाज में समानता और भक्ति का प्रचार करते थे, उनकी शिक्षा में जाति भेदभाव, प्रेम और सेवा का भाव और साथ ही एकता पर जोर दिया गया है। तो अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चे के अंदर यह सब क्वालिटी आए तो आप अपने बच्चे के लिए इन नामों का चुनाव कर सकते हैं।

Baby Boy Names if A son is born on Ravidas Jayanti do some unique naming related to Sun Disprj
रविदास जयंती पर करें सूर्य देव से संबंधित कुछ यूनिक नामकरण - फोटो : Freepik

अंशुल
अगर आपके बेटे की राशि के हिसाब से उसके नाम का पहला अक्षर अ है तो आप उसका नाम अंशुल रख सकते हैं। अंशुल नाम का अर्थ है सूर्य की पहली किरण या फिर सूरज जैसा तेज। बता दें कि यह नाम जितना लोकप्रिय है, उतना ही ट्रेंडी है। साथ ही इसका भारतीय संस्कृति में भी काफी महत्व है। ऐसे में आप इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।

Baby Boy Names if A son is born on Ravidas Jayanti do some unique naming related to Sun Disprj
रविदास जयंती पर करें सूर्य देव से संबंधित कुछ यूनिक नामकरण - फोटो : Freepik

अर्थित
अर्थित नाम का अर्थ भी सूर्य होता है। यह नाम बहुत ही कम लोगों ने सुना होगा, लेकिन यह काफी मीनिंगफुल नाम है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे के लिए किसी यूनिक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby Boy Names if A son is born on Ravidas Jayanti do some unique naming related to Sun Disprj
रविदास जयंती पर करें सूर्य देव से संबंधित कुछ यूनिक नामकरण - फोटो : Freepik

दिवाकर
दिवाकर नाम की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई है। यह नाम भले ही पुराना है, लेकिन काफी यूनिक और मीनिंगफुल भी है। दिवाकर नाम का मतलब भी सूर्य होता है तो अगर अभिभावक अपने बेटे में सूर्य जैसा तेज देखना चाहते हैं तो इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।

विज्ञापन
Baby Boy Names if A son is born on Ravidas Jayanti do some unique naming related to Sun Disprj
रविदास जयंती पर करें सूर्य देव से संबंधित कुछ यूनिक नामकरण - फोटो : Freepik

लेवंत
अगर आपके बच्चे का जन्म जनवरी या फिर फरवरी में हुआ है तो आप उसका नाम लेवंत रख सकते हैं। यह नाम काफी ज्यादा यूनिक है। यह नाम उगते हुए सूरज की दिशा को दर्शाता है। बता दें कि यह एक तुर्की नाम है तो आप भी अपने बेटे के लिए इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed