How To Remove Stain From White Clothes: जब भी हम सफेद कपड़े पहनते हैं तो सबसे बड़ा डर होता है कि कहीं इस पर कुछ दाग न लग जाए। सावधानी बरतने के बावजूद भी अक्सर खाने पीने, खाना पकाने या फिर कुछ साफ करने के दौरान सफेद कपड़ों पर कुछ दाग लग ही जाता है। वैसे तो ये दाग आसानी से छूट जाते हैं लेकिन अगर यह दाग तेल, अचार या टोमेटो सॉस के हों तो इन्हें छुड़ाना काफी मुश्किल काम होता है।
बहुत बार तो लोग इसे छुड़ाने के चक्कर में कपड़े को इतना घिस देते हैं कि कपड़ा फटने की कगार पर आ जाता है। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए हम आज यहां आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप सफेद कपड़ो से दाग को चुटकियों में साफ कर सकते हैं। दाग हटाते समय आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है, इस बारे में भी आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
2 of 6
सफेद कपड़े से चुटकियों में हटाएं दाग
- फोटो : istock
नींबू और नमक का इस्तेमाल
इस नुस्खे को अपनाकर भी आप सफेद कपड़ों के दाग साफ कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए दाग पर नींबू का रस निचोड़ें और थोड़ा नमक छिड़कें। इसे थोड़ी देर के लिए धूप में रखें और फिर कपड़े को धो लें। दाग गायब हो जाएगा।
3 of 6
सफेद कपड़े से चुटकियों में हटाएं दाग
- फोटो : Adobe stock
बेकिंग सोडा और सिरका
इस नुस्खे को अपनाने के लिए दाग पर थोड़ा बेकिंग सोडा डालें और फिर उस पर सिरका छिड़कें। अब इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें, फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे भी कपड़े का दाग गायब हो जाएगा।
4 of 6
सफेद कपड़े से चुटकियों में हटाएं दाग
- फोटो : Istock
दूध
दूध भी कपड़े के दाग को आसानी से साफ कर सकता है। इसके लिए कपड़े की दाग वाली जगह को गर्म दूध में भिगो दें। फिर सामान्य तरीके से धो लें। इससे भी आपका कपड़ा चमक जाएगा।
5 of 6
सफेद कपड़े से चुटकियों में हटाएं दाग
- फोटो : Adobe stock
बेकिंग सोडा
अगर आप कपड़े से तेल का दाग हटाना चाहते हैं तो दाग वाले हिस्से पर बेकिंग सोडा छिड़कें और कुछ देर ऐसे ही साइड में रखे रहने दें। अब 15 मिनट के बाद दाग को साफ करने की कोशिश करें और रोज की तरह ही कपड़े को धो लें।