Anti Valentine Week 2025: वैलेंटाइन सप्ताह प्यार करने वालों का प्रेमोत्सव है लेकिन अगर आपका हाल ही में ब्रेकअप हुआ है या प्यार में धोखा मिला है तो वैलेंटाइन डे आपकी तकलीफ को कुरेदने जैसा हो सकता है। ऐसे लोगों के लिए एंटी वैलेंटाइन वीक मौका है, जब वह मून ऑन करने की कोशिश कर सकते हैं या खुद से प्यार करना सीख सकते हैं। अगर इस बार आपका वैलेंटाइन वीक फीका रहा है, तो एंटी वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करें और खुद को मजबूत बनाएं!
एंटी वैलेंटाइन वीक उन लोगों के लिए है जो प्यार में विश्वास खो चुके हैं या ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करना चाहते हैं। इस हफ्ते में हर दिन को प्यार के खिलाफ एक खास नाम दिया गया है, जिसे आप अपने अंदाज में मना सकते हैं। यह हफ्ता आपको धोखेबाजों से दूर और नकारात्मक विचारों व लोगों का सामना करने की हिम्मत देता है। नए मौके और खुशहाल जिंदगी के लिए तैयार करता है।
आइए जानते हैं कि एंटी वैलेंटाइन सप्ताह कब से शुरू हो रहा है और इस पूरे हफ्ते को किन खास दिनों के साथ सेलिब्रेट किया जा सकता है। यहां देखिए एंटी वैलेंटाइन सप्ताह की पूरी डेटशीट।
कब से शुरू हो रहा एंटी वैलेंटाइन वीक
14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाते हैं। इसके अगले दिन यानी 15 फरवरी से एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। एंटी वैलेंटाइन सप्ताह 15 से 21 फरवरी तक मनाया जाता है।
एंटी वैलेंटाइन वीक 2025 की पूरी लिस्ट
15 फरवरी: स्लैप डे (Slap Day)
एंटी वैलेंटाइन सप्ताह का पहला दिन स्लैप डे के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों के लिए है जो पार्टनर की झूठी बातों, बेवफाई या गुस्से से तंग आ चुके हैं। अगर आपको अपने एक्स पर गुस्सा है, तो इस दिन उन्हें अपने दिमाग से स्लैप कर दें और मूव ऑन करें। अपने एक्स को थप्पड़ मारने की जरूरत नहीं है,बल्कि उनके लिए अपनी भावनाओं को थप्पड़ मारें।
3 of 8
किक डे
- फोटो : Adobe Stock
16 फरवरी : किक डे (Kick Day)
स्लैप डे के बाद 16 फरवरी को किक डे मनाया जाता है। नाम से ही समझ सकते हैं कि इस दिन उन चीजों और यादों को किक करना है जो आपको परेशान कर रही हैं। टॉक्सिक रिलेशनशिप हो या कोई तोहफा जो ब्रेकअप की याद दिलाता हो, उसे लात मारकर अपने जीवन से बाहर निकाल दें।
4 of 8
परफ्यूम डे
- फोटो : Adobe stock
17 फरवरी : परफ्यूम डे (Perfume Day)
प्यार की यादों को भूलने का सबसे अच्छा तरीका है खुद को अच्छा महसूस कराना। इस दिन एक बढ़िया परफ्यूम खरीदें, खुद को ग्रूम करें और फ्रेश महसूस करें।
5 of 8
फ्लर्ट डे
- फोटो : Istock
18 फरवरी : फ्लर्ट डे (Flirt Day)
ब्रेकअप के बाद अब आप सिंगल हैं तो थोड़ा फ्लर्ट करने में क्या बुराई है? इस दिन हल्की-फुल्की बातचीत करें, नए दोस्त बनाएं और लाइफ को एंजॉय करें। हेल्दी फ्लर्टिंग आपका मूड बेहतर बनाती है।