बॉलीवुड जगत में कई ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी अदाकारी को दर्शक बार-बार बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं और इन्ही में से एक हैं बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर। शाहिद अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और अब तक कई सुपर डुपर हिट फिल्में दे चुके हैं। जितना पसंद शाहिद कपूर की फिल्मों को किया जाता है, लोग उतना ही पसंद उनको भी करते हैं। सोशल मीडिया पर भी शाहिद की पोस्ट को काफी प्यार मिलता है। लेकिन इन सबके अलावा भी शाहिद एक चीज के लिए और जाने जाते हैं और वो है उनकी लाइफस्टाइल। शाहिद ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्हें देखकर हर कोई उनकी तरह बनने के ही सपने भी देखता है। लेकिन बात जब शाहिद की लाइफस्टाइल की होती है, तो वो बड़े से बड़े लोगों को पीछे छोड़ते हुए नजर आते हैं। तो चलिए आपको शाहिद कपूर के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
{"_id":"616520df8ebc3e656e3c79de","slug":"aaj-ka-celebrity-lifestyle-shahid-kapoor-lifestyle-car-colletion-house-and-net-worth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: लग्जरी कारों के शौकीन हैं शाहिद कपूर, रहते हैं इस महल जैसे आलीशान घर में","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: लग्जरी कारों के शौकीन हैं शाहिद कपूर, रहते हैं इस महल जैसे आलीशान घर में
Tue, 12 Oct 2021 11:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
शाहिद कपूर की लाइफस्टाइल
- फोटो : Facebook/Shahid Kapoor
शाहिद कपूर की लाइफस्टाइल
- फोटो : iStock
ऐसी है डाइट
- शाहिद कपूर पूरी तरह शाकाहारी हैं और वे खुद को फिट रखने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं। शाहिद प्रोटीन और विटामिन से भरपूर फूड का ही सेवन करना पसंद करते हैं।
शाहिद कपूर की लाइफस्टाइल
- फोटो : Facebook/Shahid Kapoor
नशे से रहते है दूर
- भले ही आपने कबीर सिंह समेत कई अन्य फिल्मों में शाहिद को धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन करते हुए देखा होगा, लेकिन असल जिदंगी इसके बिल्कुल उलट है। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, "मैंने शराब नहीं पी है। मैं कभी का बार धूम्रपान करता हूं। मैं खुद को धूम्रपान न करने वाला व्यक्ति मानता हूं, लेकिन मैं धूम्रपान के चरणों से गुजरा हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहिद कपूर की लाइफस्टाइल
- फोटो : Facebook/Shahid Kapoor
100 बार हुए थे रिजेक्ट
- अपने एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने बताया था कि उन्हें 100 बार फिल्म रोल के लिए मना किया गया था। वे ऑडिशन तो देते थे, लेकिन उनको फिल्मों में लिया नहीं जाता था। ऐसे में समझा जा सकता है कि शाहिद के पिता मशहूर एक्टर-डायरेक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं, लेकिन उन्होंने कभी फिल्मों में आने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल नहीं किया।
विज्ञापन
शाहिद कपूर की लाइफस्टाइल
- फोटो : Facebook/Shahid Kapoor
राधा स्वामी का सत्संग लिया
- शाहिद ने अपने पिता पंकज कपूर द्वारा गिफ्ट की गई पुस्तक 'फेयर लाइफ इज फेयर बाय ब्रायन हाइन्स' पढ़कर ये फैसला किया और एक दशक पहले शाकाहारी बन गए। शाहिद राधा स्वामी के सत्संग में जाते हैं और साथ ही जो लोग पशुओं को बचाने का काम करते हैं और वे उनका साथ भी देते हैं।