फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खराब से खराब पाचनतंत्र को सुधार देंगे ये 9 असरदार टिप्स

Mon, 11 May 2020 06:11 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 11 May 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
9 home remedies for improving digestion at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

खानपान अनियमित होने या कुछ चीजों के खा लेने से कई बार पेट में कब्ज और एसिडिटि जैसी समस्या हो जाती है। कब्ज के दौरान में पेट में दर्द होने लगता है और कुछ खाने का मन नहीं करता है। पेट में सूजन या अधिक दर्द कई हद तक कब्ज के ही लक्षण हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने खानपान में कुछ सही बदलाव करने पड़ेंगे ताकि आपका पाचनतंत्र ठीक से काम कर पाए। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको कुछ असरदार टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से पाचन से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं कि इन समस्याओं के होने का कारण...

9 home remedies for improving digestion at home
जंक फूड - फोटो : फाइल फोटो

जंकफूड्स का अधिक सेवन
डिब्बाबंद प्रोसेस्ड फूड्स, पिज्जा, नूडल्स और बर्गर आदि को बच्चों से लेकर वयस्क तक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इन तरह के खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों और गुणवत्ता पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जाता है। इनके सेवन से सेहत को कई तरह के नुकसान होते हैं और पाचनतंत्र भी प्रभावित होता है।

9 home remedies for improving digestion at home
गरिष्ठ भोजन - फोटो : सोशल मीडिया

गरिष्ठ भोजन
अधिक चिकनाई वाले भोजन से पेट खराब हो सकता है। ऐसे भोजन के सेवन से लिवर में वसा जमा हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
9 home remedies for improving digestion at home
शारीरिक श्रम - फोटो : Pixabay

शारीरिक श्रम का आभाव
हम जो कुछ भी खाते हैं उससे हमें कैलोरी मिलती है। अगर हम इस कैलोरी को बर्न नहीं कर पाएंगे तो कब्ज जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में हमें नियमित रूप से शारीरिक श्रम या व्यायाम करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
9 home remedies for improving digestion at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पाचनतंत्र को ठीक करने के लिए असरदार टिप्स

  • कम वसा वाले आहार लें
  • छिलके वाली दालों का सेवन करें
  • प्रचुर मात्रा में सलाद का सेवन करें
  • गरिष्ठ या भारी भोजन से दूरी
  • फास्ट फूड और जंकफूड से परहेज
  • कार्बोनेटेड ड्रिंक की जगह दही और छाछ का सेवन
  • रेशेदार फलों और सब्जियों का सेवन करें
  • सोने और खाने का समय निर्धारित करें
  • अंकुरित मूंग, चना और मोटे अनाज का सेवन करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed