फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी, डाइट में इन 6 सुपरफूड को करें शामिल

Fri, 20 Nov 2020 08:05 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 20 Nov 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
6 superfoods to boost immunity against the coronavirus
सुपरफूड - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप और तेजी से फैलता जा रहा है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में संक्रमितों की तादाद हर दिन बढ़ती जा रही है। इस घातक वायरस से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। ऐसे में सभी के मन में सवाल ये उठता है कि इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए क्या करें? आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 6 सुपरफूड के बारे में बताएंगे, जो शरीर के अंदर इम्यूनिटी बढ़ाती है।

6 superfoods to boost immunity against the coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

तुलसी
एंटी वायरल और एंटी इन्फ्लेमेट्री के साथ औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी कई बीमारियों का इलाज है। यह आपकी इम्यूनिटी बढ़ाती है। तुलसी के पत्तों का खाली पेट सेवन करना बहुत फायदेमंद है। हर दिन तुलसी की 5 पत्तियां, एक चम्मच शहर के साथ खाने से रोगों से लड़ने की आपकी क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही तीन से चार काली मिर्च के दाने भी चबाना फायदेमंद होगा।

6 superfoods to boost immunity against the coronavirus
अलसी के बीज - फोटो : Pixabay

अलसी
अलसी के छोटे-छोटे बीज आपको कई तरह की बीमारियों के जोखिम से बचाते हैं। यह आपके बेड कोलेस्ट्रोल को कम करते हैं और कैंसर जैसे घातक बीमारी के खतरे से भी आपको बचाते हैं। यह आपके दिल से लेकर दिमाग तक को स्वस्थ रखता है। इसमें एंटी एलर्जिक सीलियम और ओमेगा-3 फैटी ऐसिड होता है। एक चम्मच अलसी के बीज को गरम दूध के साथ पीने से या फिर सलाद या दही के साथ इसका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
6 superfoods to boost immunity against the coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हल्दी
एंटीऑक्सिडेंट और इंफ्लेमिट्री कंपाउंड से भरपूर हल्दी आपके शरीर को एलर्जी से लड़ने के काबिल बनाता है। ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर पीना बहुत ही सेहतमंद होता है।

विज्ञापन
6 superfoods to boost immunity against the coronavirus
सूरजमुखी के बीज - फोटो : सोशल मीडिया

सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज सेलेनियम से भरपूर होते हैं, जो हमारी कोशिकाओं के नुकसान की भरपाई करते हैं। इसे आप अकेले या फिर चाट मसाले के साथ भी खा सकते हैं और सलाद के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं। विटामिन ई से भरपूर होने के कारण ये बीज आपको किसी भी तरह के बाहरी इंफेक्शन से बचाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed