वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कहर को करीब एक साल होने वाले हैं। गर्मी और मॉमसून के बीत जाने के बाद अब सर्दियों ने दस्तक दे दी है। इस बदलते मौसम में अब हमें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए और ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत है। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस गलतफहमी से दूर रहने की चेतावनी दी है कि ठंड के मौसम में कोरोना वायरस मर सकता है। क्योंकि कोरोना वायरस पर तापमान का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है।
ऐसे में कोरोना वायरस से बचने के लिए हमें पूरी तरह से सावधान रहना होगा। क्योंकि अभी तक इस घातक वायरस से बचने के लिए ना ही कोई वैक्सीन और दवा बन पाई है, इसलिए ये सावधानियां ही आपको कोरोना वायरस से बचा सकती हैं।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हाथ धोने की आदत डालें
कोरोना वायरस से बचाव के लिए हाथ धोना ही सबसे कारगर तरीका है। कई लोगों ठंडी में हाथ धोने से बचना चाहते हैं। लेकिन यही सबसे बढ़िया तरीका है। अगर आप पूरे दिन घर में रहते हैं, तो दिनभर हाथ धोने की कोई जरुरत नहीं है। लेकिन फिर भी खाना खाने से पहले, छींकने और खांसने के बाद जरूर हाथ धोएं।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मास्क पहनें
कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनना जरूरी है। कई शोधों में इस बात का दावा किया गया है कि मास्क पहनने से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सकता है। इस समय मास्क पहनना न भूलें।
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels
हैंड सैनिटाइजर हमेशा अपने साथ रखें
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए हमेशा अपने साथ एक सैनिटाइजर का पाउच या बॉटल रखें। अगर आप किसी भी सार्वजनिक जगह से जैसे ही आप पर्सनल स्पेस में आते हैं, तो सैनिटाइजर से अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें।
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मुंह, आंख और नाक को हाथ से न छुएं
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस मानव शरीर में 3 अंगों के माध्यम से प्रवेश कर सकता है- मुंह, आंख और नाक। इनमें से सबसे ज्यादा संभावना नाक के द्वारा प्रवेश करने का होता है। ऐसे में बेहतर होगा कि मुंह, आंख और नाक को हाथ से छुने से बचें।