हम में से बहुत लोग काम की वजह से शहर बदल लेते हैं या फिर नौकरी में स्थानांतरण की वजह से जगह बदल जाती हैं। इस प्रक्रिया में माता-पिता घर पर अकेले रह जाते हैं। लेकिन माता-पिता की बढ़ती उम्र की वजह से हमेशा चिंता बनी रहती है। बढ़ती उम्र इंसानों को कई तरह से प्रभावित करता है। उम्र के एक स्तर पर आने के बाद इंसान शारीरिक रूप से कमजोर हो जाता है और उसके काम करने की गति भी बहुत धीमी हो जाती है।
माता-पिता में जब दिखने लगे ये 5 लक्षण, समझ जाइए उन्हें है आपकी जरूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजन का कम होना
यदि आपके माता-पिता का बिना किसी वजह के वजन लगातार कम हो रहा है तो समझ जाइए वह बीमार हैं। कई बार उम्र बढ़ने की वजह से वह अच्छे से खाना नहीं बना पाते हैं, जिसका असर उनके सेहत पर पड़ता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपनी माता-पिता के ध्यान रखने के लिए उचित व्यवस्था करें।
भुलक्कड़ हो जाना
किराने की दुकान, बैंक, मंदिर कुछ ऐसी सामान्य जगह हैं, जिसके बारे में आपके माता-पिता को आसानी से याद रहना चाहिए। यदि वे रोजमर्रा की जगहों के बारे में ही भूलने लगें तो समझ जाइए उन्हें आपकी जरूरत है। उम्र बढ़ने की वजह से इंसान अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। इन बीमारियों की वजह से भी भुलक्कड़ हो जाता है। इसलिए उनकी मेडिकल जांच भी जरूरी है।
अव्यवस्थित घर होना
यदि आपके माता-पिता पहले से ही घर को अव्यवस्थित रखते हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। लेकिन जब यह सब चीजें अचानक होने लगे तो समझ जाइए कुछ न कुछ गड़बड़ है। अब उनकी उम्र हो गई है और उनका ख्याल रखना जरूरी है।
अचानक गुस्सा होना
बुढ़ापा आपके माता-पिता को कई तरह से परेशान करता है। कई बार उनकी बढ़ती उम्र और कम होती गतिशीलता उन्हें गुस्सैल और अशांत बना देती है। इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए उनके साथ रहें या उनकी किसी से दोस्ती करवाएं। सुबह में योगा का अभ्यास करने से भी वह खुद को शांत कर सकते हैं।