फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: लॉकडाउन के दौरान घर पर 'टेंशन फ्री' रहने के 5 उपाय

Sat, 28 Mar 2020 03:30 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 28 Mar 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: tips for avoid loneliness sadness during lockdown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस के संक्रमण के वजह से पूरी दुनिया में कोहराम मचा है। इस वायरस ने शक्तिशाली देशों के सामने भी चुनौती खड़ा कर दिया है। भारत में भी इस खतरनाक वायरस का तांडव मचा हुआ है। इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए फिलहाल सोशल डिस्टेंसिंग को छोड़कर कोई और विकल्प नहीं है। ऐसे में भारत सरकार ने 14 अप्रैल तक पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया है।



लॉकडाउन के वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, जिससे कि वो समाज से कटे-कटे महसूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो इस लॉकडाउन के वजह से बहुत दुखी हो गए हैं और खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे तरीके बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आप दरवाजे के बाहर कदम रखे बिना भी खुद को समाजिक बनाए रखेंगे।

Coronavirus: tips for avoid loneliness sadness during lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

खाना-पीना एक साथ
आजकल इंसान कामकाजी होने के कारण इतना व्यस्त हो गया है कि उसके पास परिवार के लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसे कितने परिवार होंगे जिसके सभी सदस्यों को एक जगह साथ में बैठकर भोजन करना न जाने कितने दिन हो गए होंगे। बेहतर होगा कि आप लॉकडाउन के बोरियत को मिटाते हुए परिवार के साथ समय बिताइए। उनके साथ भोजन कीजिए या फिर सभी सदस्य मिलकर कोई इनडूर गेम खेलिए।

Coronavirus: tips for avoid loneliness sadness during lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

दोस्तों के लिए मल्टीप्लेयर गेम
लॉक डाउन के बोरियत को कम करते हुए आप अपने दोस्तों के साथ बहुत ही बढ़िया समय बिता सकते हैं। आप दोस्तों के साथ मल्टीप्लेयर गेम खेल सकते हैं। ऐसे कई ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम है, जिसमें आप कई दोस्त एक साथ मिलकर खेल सकते हैं। आप इन गेमों को प्ले स्टोर या एप्पल के एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus: tips for avoid loneliness sadness during lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा का प्लान
वैसे तो आप हमेशा छुट्टी के दिन सिनेमा देखने का प्लान बनाते हैं। लेकिन लॉकडाउन में आप घर पर हैं। ऐसे में आप किसी भी दिन परिवार के साथ रात में फिल्म देखने का प्लान कर सकते हैं। यदि आप दोस्तों के साथ रहते हैं तो नेटफ्लिक्स पार्टी मोड ऑन कर सकते हैं। ऐसा करने से लॉकडाउन की बोरियत कई हद तक कम हो जाएगी।

विज्ञापन
Coronavirus: tips for avoid loneliness sadness during lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

अपनों के लिए सही समय
आपकी मौसी जी आपको कितना प्यार करती थी। केवल आप ही उनके लाडले थे। या फिर आपकी बुआ जी का आपसे कितना लगाव था या फिर बचपन का दोस्त जिसके साथ आपका पूरा बचपन बिता। ऐसे कई लोग होंगे जो आपके बेहद करीबी होंगे लेकिन समय के अभाव के कारण आपकी उनसे लंबे समय तक बात नहीं हुई होगी। लॉकडाउन सही समय है। आप इसकी बोरियत को कम करते हुए उन सभी लोगों से बात कीजिए जो आपके बेहद करीबी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed