फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आदत में शुमार आपकी ये 5 गलतियां इम्यून सिस्टम को करती हैं कमजोर

Mon, 20 Apr 2020 03:01 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 20 Apr 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
5 mistakes of your lifestyle weak immune system fight coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए आयुष मंत्रालय समेत हर कोई इम्युनिटी बढ़ाने की सलाह दे रहा है। मजबूत इम्यून सिस्टम ही हमें बीमारियों से बचाने का काम करता है। यह हमारे शरीर में खतरनाक वायरस को प्रवेश करने और संक्रमित करने से रोकता है। अगर इंसान की इम्युनिटी अच्छी है तो वो किसी भी तरह की बीमारी से लड़ सकता है। इम्यून को बूस्ट करने के लिए केवल हेल्दी डाइट ही जरूरी नहीं है। अधिकांश लोग अपने जीवनशैली में गलतियां करते हैं, जो इम्यून को कमजोर करने का काम करती हैं। आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में...

5 mistakes of your lifestyle weak immune system fight coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तंबाकू का सेवन
इस बात को हम सभी जानते हैं कि तंबाकू हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। तंबाकू एक जानलेवा उत्पाद है। इसके सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारी होती है। यह शरीर में फेफड़ों को खराब करते हुए इम्युनिटी को भी प्रभावित करता है।

5 mistakes of your lifestyle weak immune system fight coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खुद के लिए समय न निकालना
आजकल के लोगों की दिनचर्या इतनी व्यस्त हो गई है कि उसके पास खुद के लिए समय ही नहीं है। इसका प्रभाव इम्युनिटी पर भी देखने को मिलता है। हर समय काम करने और उसके बारे में सोचते रहने से इंसान तनावग्रस्त हो जाता है और इम्यून सिस्टम प्रभावित हो जाती है। अगर आप अपनी इम्युनिटी मजबूत रखना चाहते हैं तो खुद के लिए समय जरूर निकालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 mistakes of your lifestyle weak immune system fight coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रोसेस्ड फूड का सेवन
हमारे खानपान का असर सीधे हमारे शरीर पर पड़ता है। इम्यून को बूस्ट करने के लिए भोजन बहुत जरूरी है। हेल्दी डाइट इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। चीनी, नमक और रिफाइंड कार्ब्स से भरपूर चीजों का सेवन इम्यून को कमजोर कर सकते हैं। ऐसे में प्रोसेस्ड फूड के सेवन से बचना चाहिए।

विज्ञापन
5 mistakes of your lifestyle weak immune system fight coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शारीरिक रूप से सक्रिय न रहना
व्यायाम को हमेशा से स्वस्थ जीवनशैली का आधार माना गया है। इस बात को विशेषज्ञ भी मानते हैं कि रोजाना व्यायाम करने से शरीर मे ब्लड का फ्लो बेहतर होता है। व्यायाम करने से हमारे शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं में इजाफा होता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed