फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेंगू की समस्या से बचाता है मूंग दाल का पानी, जानिए इससे होने वाले और भी फायदे

Tue, 30 Jun 2020 02:20 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 30 Jun 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
5 health benefits of moong dal water for weight loss
मूंग दाल - फोटो : फाइल फोटो

सेहतमंद गुणों से भरपूर मूंग दाल खाने में सबको अच्छा लगता है। यह दाल खाने में ना सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसके सेवन से हमारी सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं। मूंग की दाल में मैग्नीज, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉलेट, कॉपर, जिंक और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस दाल के सेवन से शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है। मूंग की दाल डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से भी बचाव करती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मूंग दाल का पानी बनाने का तरीका और इसके फायदों के बारे में बताएंगे।

5 health benefits of moong dal water for weight loss
मूंग - फोटो : फाइल फोटो

मूंग दाल का पानी बनाने का तरीका
मूंग दाल का पानी बनाने के लिए आप एक प्रेशर कुकर में दो कप पानी गर्म करें। जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें मूंग दाल और स्वादानुसार नमक डालकर करीब 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद दाल को अच्छे से मैश कर ले। अब आपका मूंग दाल का पानी सेवन के लिए पूरी तरह से तैयार है। आइए जानते हैं इस दाल के पानी के फायदों के बारे में...

5 health benefits of moong dal water for weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मोटापा घटाने में
अनियमित दिनचर्या और व्यस्तता के कारण इंसान को सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो रही हैं। इन समस्याओं में मोटापा सबसे अहम है। अगर आप मोटापा से ग्रसित हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना मूंग दाल के पानी का सेवन करें। इस दाल में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा मूंग दाल का पानी मेटॉबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है, जिस वजह से वजन घटने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 health benefits of moong dal water for weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

डायबिटीज में फायदेमंद
मूंग दाल का पानी शरीर में इंसुलिन के लेवल को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके अलावा मूंग दाल ब्लड ग्लूकोज को नियंत्रित रखता है, जिससे डायबिटीज को व्यवस्थित रखने में सहायता मिलती है।

विज्ञापन
5 health benefits of moong dal water for weight loss
डेंगू - फोटो : un hindi samachar

डेंगू से बचाव
डेंगू मच्छरों के काटने से होने वाली एक खतरनार बीमारी है। आजकल इस बीमारी समस्या देखने को काफी मिल रही है। ऐसे में मूंग दाल का पानी का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इस दाल के पानी के सेवन से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है, जिससे आप डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बचे रह सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed