नौकरी कर पैसे कमाना हर कोई चाहता है पर ये तभी मुमकिन है जब आपकी सेहत आपके साथ हो। बीमार व्यक्ति न खुद को खुश रख पाता है और न दूसरों को। अभी हाल ही में एक रिसर्च सामने आई है, जिसके मुताबिक वे लोग बीमार ज्यादा पड़ रहे हैं जो नौकरी कर रहे हैं। यहां हम ऐसी कुछ नौकरियों की जानकारी दे रहे हैं जो आपको एक गंभीर बीमारी का सामना करने पर मजबूर कर सकती है। आइए पढ़ते हैं अगली स्लाइड में...
इन पांच नौकरियों से हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंटर-
जिन लोगों को क्रिएटिविटी के साथ-साथ पेंटिंग का शौक है, वे इस क्षेत्र को अपनाते हैं। बता दें, पेंट से आने वाली दुर्गंध मेें बेंजीन जैसे केमिकल्स पाए जाते हैं, जिसकी वजह से ल्युकेमिया और लिम्फोमा का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए डॉक्टर सुरक्षात्मक मुखौटा लगाने की सलाह देते हैं। और जो लोग नहीं लगाते हैं उन्हें कैंसर भी हो सकता है।
रबड़ इंडस्ट्री में काम करना हो सकता है खतरनाक-
रबड़ इंडस्ट्री में काम करने वाले वर्कर्स के बीच ब्लैडर कैंसर, लंग कैंसर और ल्युकेमिया का खतरा बढ़ जाता है, ऑक्यूपेशनल एंड एनवायरनमेंट मेडिसिन नाम की एक पत्रिका में छपे एक रिसर्च के आधार पर ये बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें- 6 अगस्त: जब भारत में हुआ अनोखे बच्चे का जन्म और नासा को मिली मंगल पर उम्मीद
पायलट की नौकरी
जेएएमए डर्मेटोलॉजिस्ट नाम की एक पत्रिका में अध्ययन प्रकाशित हुआ, जिसके मुताबिक पायलट औसत स्तर से काफी ज्यादा पराबैंगनी किरणों का सामना करते हैं। इन किरणों से त्वचा का कैंसर होता है।
एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग आग बुझाते हैं यानी फायरफाइटर्स के बीच कैंसर का खतरा 9 प्रतिशत अधिक होता है।
ये भी पढ़ें : JEE Main 2020: इस तारीख से शुरू होने वाले हैं आवेदन, NTA ने बताया शेड्यूल