फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2020 Exam Application date out, NTA informed about official notification

JEE Main 2020 के लिए आवेदन की ये है तारीख, NTA ने बताया शेड्यूल

Tue, 06 Aug 2019 11:23 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 06 Aug 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
JEE Main 2020 Exam Application date out, NTA informed about official notification
सांकेतिक तस्वीर

इंजीनियरिंग के अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2020 का शेड्यूल सामने आ गया है। यह परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के डायरेक्टर जेनरल विनीत जोशी ने इस बारे में जानकारी दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने 2020 में होने वाली जेईई मेन के लिए आवेदन शुरू होने की तारीख की भी जानकारी दे दी है। साथ ही ये भी कहा है कि इस परीक्षा से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना अगले सप्ताह तक जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जानें, किस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

  • एनटीए डायरेक्टर जेनरल विनीत जोशी ने बताया है कि ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2020 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 सितंबर 2019 से शुरू होने वाली है। 
  • अभ्यर्थी जेईई मेन या एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट है - jeemain.nic.in और एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in है।

    ये भी पढ़ें : CBSE 2020: ऐसा रहेगा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल, शुरू हुईं तैयारियां
     
  • 2019 की तरह ही 2020 में भी यह परीक्षा दो बार आयोजित की जाएगी। पहली परीक्षा यानी जेईई मेन-1 का आयोजन जनवरी 2020 में किया जाएगा। जबकि जेईई मेन-2 पिछली बार की तरह ही अप्रैल के महीने में आयोजित की जाएगी।

इस बार जेईई मेन में क्या होगा नया

एनटीए के अनुसार, इस बार से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) सहित देश के अन्य सरकारी सहायता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए विदेशी छात्रों के लिए भी जेईई मेन क्वालिफाई करना अनिवार्य होगा। 

ये भी पढ़ें : 2020 बोर्ड परीक्षा में ये पांच बड़े बदलाव करने जा रहा है CBSE, पेपर पैटर्न भी होगा नया

बता दें कि साल 2019 में जेईई मेन के लिए 01 सितंबर को आवेदन की लिंक सक्रिय की गई थी। इस बार यह 02 सितंबर को सक्रिय की जा रही है। इस बार करीब 10 लाख छात्रों के जेईई मेन में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले साल 9,29,198 छात्रों ने जेईई मेन-1 के लिए पंजीकरण किया था। जबकि जेईई मेन-2 में ये संख्या  9,35,741 रही थी।

ये भी पढ़ें : बिना जेईई या गेट के भी IIT से करें पढ़ाई, अब उत्तर प्रदेश में भी मिल रहा है ये शानदार मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed