फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

23 मई को 10वीं और 12वीं पास युवाओं को यहां मिलेगी नौकरी, लेकिन पूरी करनी होंगी कुछ शर्तें

Wed, 23 May 2018 07:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Wed, 23 May 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
job opportunity for youth dehradun news
फाइल फोटो

यहां 23 मई यानी बुधवार को युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। जिला सेवायोजन कार्यालय/मॉडल कैरिअर सेंटर में 23 मई को रोजगार भर्ती मेले का आयोजन किया जा रहा है।


 

job opportunity for youth dehradun news
फाइल फोटो
इसमें 330 पदों के लिए चार कंपनियों करम इंडस्ट्रीज सितारगंज, जी4 एस सेक्यूलर सॉल्यूशंस इंडिया, यशस्वी, एडेको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्लेसमेंट अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। 

 
job opportunity for youth dehradun news
JOB ALIMCO
अनुभा जैन ने बताया कि करम इंडस्ट्रीज सितारगंज में 10 पदों के लिए आठवीं पास ऐसे पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनकी आयु 19 से 25 वर्ष के बीच हो। जी4एस सेक्यूलर सॉल्यूशंस इंडिया के 100 पदों के लिए दसवीं पास ऐसे पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनकी आयु 18 से 35 हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
job opportunity for youth dehradun news
electricity
यशस्वी एकेडमी फॉर स्किल के 120 पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई पास (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड फिटर) ऐसे पुरुष और महिला अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष हो। एडेको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 100 पदों के लिए डिप्लोमा और आईटीआई पास  (इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, ईसी, सीएस, ईई आदि मैकेनिकल और सिविल ट्रेड को छोड़कर) ऐसे पुरुष और महिला अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच हो।
 
विज्ञापन
job opportunity for youth dehradun news
interview

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक योग्यता तथा अनुभव प्रमाण पत्रों की मूल प्रति, छाया प्रति सहित उपस्थित होकर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी http://www.ncs.gov.in पोर्टल में स्वयं या जिला सेवायोजन कार्यालय में उपस्थित होकर पंजीकरण करा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed