UPSSSC Lekhpal Exam Tips 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा 21 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लगभग 7,994 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा में अब केवल छह दिन शेष हैं। ऐसे में घबराने के बजाय सही रणनीति अपनाना सबसे अधिक जरूरी है।
अंतिम दिनों की तैयारी ही सफलता और असफलता के बीच बड़ा अंतर तय करती है। अभ्यर्थियों को इस समय नई चीजें पढ़ने के बजाय पहले से तैयार किए गए विषयों को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। नियमित रूप से रिवीजन करें, महत्वपूर्ण टॉपिक्स और शॉर्ट नोट्स दोहराएं तथा पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट का अभ्यास करें।
2 of 5
Exam
- फोटो : Adobe Stock
गलतियों का विश्लेषण करें
सबसे पहले अभ्यर्थी पूरे सिलेबस का एक बार रिवीजन करें। सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम समाज एवं विकास जैसे विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को दोहराना बेहद जरूरी है। रोजाना कम से कम एक मॉक टेस्ट का अभ्यास जरूर करें। इससे समय-प्रबंधन बेहतर होगा और परीक्षा का वास्तविक अनुभव भी मिलेगा। मॉक टेस्ट देने के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण करना न भूलें, क्योंकि सुधार का यही सबसे अच्छा तरीका है।
3 of 5
Exam
- फोटो : Adobe Stock
यूपी से जुड़े तथ्यों पर विशेष ध्यान दें
गणित और रीजनिंग के सूत्र तथा ट्रिक्स की छोटी नोटबुक तैयार रखें। अंतिम दिनों में इन्हीं शॉर्ट नोट्स से रिवीजन करने में आसानी होगी। उदाहरण के लिए प्रतिशत, लाभ-हानि, समय और कार्य जैसे अध्यायों के महत्वपूर्ण सूत्र बार-बार देखें। सामान्य ज्ञान के लिए पिछले एक वर्ष की प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, सरकारी योजनाओं, खेल, पुरस्कार और उत्तर प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों पर विशेष ध्यान दें। ग्राम समाज एवं विकास विषय में पंचायती राज, ग्रामीण विकास योजनाएं और कृषि आधारित प्रश्नों की अच्छी तैयारी करें।
सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखें
अभ्यर्थियों को अपनी दिनचर्या भी संतुलित रखनी चाहिए। देर रात तक पढ़ाई करने के बजाय पर्याप्त नींद लें, क्योंकि मानसिक एकाग्रता परीक्षा में बहुत महत्वपूर्ण होती है। खानपान हल्का और संतुलित रखें ताकि शरीर में ऊर्जा बनी रहे। सोशल मीडिया और अनावश्यक मोबाइल उपयोग से दूरी बनाए रखें।
- पूरे सिलेबस का तेजी से रिवीजन करें।
- नई चीजें पढ़ने के बजाय पुराने टॉपिक्स मजबूत करें।
- रोज कम से कम एक मॉक टेस्ट दें।
- गणित और रीजनिंग के फॉर्मूले बार-बार दोहराएं।
- शॉर्ट नोट्स और महत्वपूर्ण ट्रिक्स तैयार रखें।
5 of 5
Exam
- फोटो : Adobe Stock
अनुशासन है जरूरी
परीक्षा से एक दिन पहले कोई नया विषय विल्कुल न पढ़ें। केवल महत्वपूर्ण नोट्स, फॉर्मूले और पहले से तैयार किए गए टॉपिक्स का हल्का रिवीजन करें। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने के लिए पहले से योजना बना लें। साथ ही एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज एक दिन पहले ही तैयार करके रख लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी न हो। अभ्यर्थी सिर्फ अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें।