UPSC Exam 2022 : संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाले सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आगाज शुक्रवार, 16 सितंबर से हो गया है। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 25 सितंबर तक चलने वाली है। ऐसे में टॉप लेवल के सरकारी अफसर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के दौरान काफी बातें ध्यान रखने होती हैं। परीक्षा के लिए लंबे समय तक पढ़ते रहने से शरीर तो थकता ही है, दिमाग और भावनाओं पर भी तनाव का नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। इससे बचने के लिए क्या है महत्पवूर्ण उपाय और तरीके, आइए जानते हैं यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के एक्सपर्ट से ...।
UPSC Exam 2022: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 25 सितंबर तक चलेगी, काम आएंगी एक्सपर्ट की बताई ये बातें
टॉप लेवल के सरकारी अफसर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के दौरान काफी बातें ध्यान रखने होती हैं। परीक्षा के लिए लंबे समय तक पढ़ते रहने से शरीर तो थकता ही है, दिमाग और भावनाओं पर भी तनाव का नकारात्मक प्रभाव हो सकता है।
UPSC Exam 2022: परीक्षा के दौरान समय का प्रभावी प्रबंधन
मेहराज बताते हैं कि परीक्षा की तैयारी करते समय उम्मीदवार अक्सर बड़े लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं। थोड़े समय में ही सब-कुछ पढ़ लेने या लिखने की कोशिश करने के बजाए, विषय पर पूरी तरह केंद्रित रहना ही सही रणनीति है। तैयारी के लिए छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं। ताकि इन्हें पूरा करना कठिन न लगे और लक्ष्य के अनुसार, सही समय पर पाठ्यक्रम और पेपर को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे और आप पर बोझ नहीं पड़ेगा। ऐसे ही पढ़ाई के दौरान भी छोटे-छोटे अंतराल लेने से ऊब से राहत मिलेगी और तनाव दूर होगा।
UPSC Exam 2022: तनाव या निराशा लगे तो स्वजनों की मदद लें
यूपीएससी का पाठ्यक्रम व्यापक, विविधतापूर्ण और चुनौतीपूर्ण है। परीक्षा की तैयारी करते हुए कई उम्मीदवार बार-बार चिंता, थकान, खीज और आत्मविश्वास में कमी का अनुभव करते हैं। यह शिथिलता के पुराने संकेत हैं। आपको जानना होगा कि आपमें इन लक्षणों की शुरुआत कब होती है। कभी-कभी परिवार के लोग या मित्र या मेंटर आपका मूड अच्छा कर सकते हैं। उन्हें अपना साथी और सपोर्ट सिस्टम मानकर चलें। उनसे बात करना या उनकी सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है, खासकर जब आपको शंका, तनाव या निराशा जैसा अनुभव हो रहा हो। अपने स्वास्थ्य और इमोशंस के बारे में हमेशा खुल कर बात करनी चाहिए, ताकि आप समय रहते चिंताओं को दूर कर किया जा सके।
UPSC Exam 2022: पर्याप्त नींद लें और पढ़ाई का समय तय रखें
अपने अनुभवों के आधार पर मेहराज बताते हैं कि उम्मीदवार कई बार किसी एक्ट्रा चैप्टर या टॉपिक को पूरा करने या कुछ और पढ़ लेने के लिए नींद से समझौता कर लेते हैं। लेकिन उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि दिमाग को आराम देना जरूरी है। तब ही वह एक्टिव रह पाता है। पर्याप्त नींद लेने से आपका दिमाग जानकारियों को बेहतर सहेज कर रख सकता है। परीक्षा या एग्जाम की तैयार एक अच्छे उम्मीदवार को अपने लिए रात में कम से कम 06 से 08 घंटे की गहरी नींद लेनी चाहिए। ताकि दिन में थकान और तनाव महसूस न हो। उम्मीदवार थोड़ा समय निकालकर योग-प्राणायाम या मेडिटेशन भी करना चाहिए। ताकि शरीर और दिमाग का फोकस बेहतर रहे।
UPSC Exam 2022: सकारात्मकता के साथ रणनीति बनाकर चलें
उम्मीदवारों को यूपीएससी की परीक्षा में सफल होने के लिए सकारात्मकता बनाए रखने और प्रभावी रणनीति बनाकर उसका पालन करना बेहद जरूरी है। उम्मीदवार एक विस्तृत योजना बनाएं कि किन विषयों को प्राथमिकता देनी है। साथ ही उनकी तैयारी और दोहराने में कितना समय लगना है। विभिन्न युक्तियों को समझने के लिए सही एप्रोच के बिना आईएएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बहुत बड़ा और कठिन लग सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों को नियमित तैयारी पर ध्यान लगाना चाहिए। जिससे कि सफलता पाने के लिए ज्यादा मुश्किल प्रयास न करना पड़े।