फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP SI Bharti 2025: यूपी में दारोगा बनने का आखिरी मौका! 4543 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज; फटाफट भर दें फॉर्म

Thu, 11 Sep 2025 08:56 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 11 Sep 2025 08:56 AM IST
सार

UP Police SI Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर तक जारी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4543 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
UP SI Recruitment 2025 Last Date to Apply for 4543 Sub Inspector Posts Check Details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
UP Police SI Recruitment 2025: पुलिस की नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त होने वाली है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे यूपी पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 4543 पदों को भरा जाएगा।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

यूपी पुलिस एसआई भर्ती प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) आज यानी 11 सितंबर 2025 को आवेदन फॉर्म भरने की सुविधा बंद कर देगा।
UP SI Recruitment 2025 Last Date to Apply for 4543 Sub Inspector Posts Check Details
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अब तक सात लाख युवाओं ने किए आवेदन

अब तक लगभग सात लाख अभ्यर्थियों ने सीधी भर्ती के लिए आवेदन किया है। बोर्ड 11 सितंबर तक आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षण शुरू करेगा, जिसके बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना होगा। अनुमान है कि यह परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित की जा सकती है।

UP SI Recruitment 2025 Last Date to Apply for 4543 Sub Inspector Posts Check Details
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

UP Police SI Vacancy 2025: कुल 4,543 पदों पर भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4,543 पदों को भरा जाएगा। रिक्तियों का श्रेणीवार विवरण निम्न प्रकार है:
 
पद का नाम खाली पदों की संख्या
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस (महिला/पुरुष) 4242
प्लाटून कमांडर PAC 135
प्लाटून कमांडर स्पेशल फोर्स 60
सब इंस्पेक्टर महिला बटालियन 106
कुल पदों की संख्या 4543
विज्ञापन
विज्ञापन
UP SI Recruitment 2025 Last Date to Apply for 4543 Sub Inspector Posts Check Details
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

UP Police SI Eligibility: पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता में उम्मीदवार के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता।

UP Police SI Age Limit: आयु सीमा में मिली 3 वर्ष की छूट

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1997 से पहले तथा 1 जुलाई 2004 के बाद नहीं हुआ हो। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इसके अलावा, बड़ी खुशखबरी यह है कि भर्ती बोर्ड ने केवल इस भर्ती के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी है।

विज्ञापन
UP SI Recruitment 2025 Last Date to Apply for 4543 Sub Inspector Posts Check Details
यूपी पुलिस भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

UP SI Selection Process: चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 400 अंकों की होगी। परीक्षा में चार सेक्शन होंगे। इसमें सामान्य हिंदी, मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा, मानसिक अभिरूचि परीक्षा/बुद्धिलब्धि परीक्षा/तार्किक परीक्षा से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 02 घंटे (120 मिनट) होगी, जिसमें कुल 160 प्रश्न पूछे जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed