UKSSSC Recruitment 2019: यूकेएसएसएससी में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि जूनियर इंजीनियर के कुल 100 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। अपने विज्ञापन में एक नोट भी लिखा है, जिसके मुताबित रिक्तियों की संख्या बढ़ायी या घटायी जा सकती है। नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
इस राज्य की सरकार दे रही है सुनहरा तोहफा, 100 पदों पर एक लाख से ज्यादा सैलरी
पदों का विवरण-
| पदों का नाम | पदों की संख्या | वेतन |
| जूनियर इंजीनियर (सिविल) | 100 | 44900 - 142400 / - स्तर -04 |
शैक्षणिक योग्यता-
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी संस्थान सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की डिग्री होनी अनिवार्य है।
आयु सीमा (01.07.2019 को)
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क-
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए- 300 / -
उत्तराखंड के एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार के लिए- 150 / -
ऐसे करें आवेदन शुल्क का भुगतान-
उम्मीदवार नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
महत्वपूर्ण तिथियां-
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि- 15 जुलाई 2019
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 25 अगस्त 2019
- ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि- 27 जुलाई 2019 तक