फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केंद्रीय चयन पर्षद में हो रही हैं भर्तियां, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका

Tue, 28 Jul 2020 10:10 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 28 Jul 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri CSBC Bihar Recruitment 2020 apply for Forester posts govt jobs

CSBC Bihar Police Recruitment 2020 : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) पटना ने महिला और पुरुषों के लिए वनपाल (Forester) के रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। जिसके तहत 200 से ज्यादा पदों को भरा जाना है। जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे 10 सितंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें आवेदन की प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू हो चुकी हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट व आगे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक से प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।

Sarkari Naukri CSBC Bihar Recruitment 2020 apply for Forester posts govt jobs

पदों का विवरण :
पद का नाम :                                       पदों की संख्या :

वनपाल (Forester) (महिला एवं पुरुष)      कुल 236 पद

आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

Sarkari Naukri CSBC Bihar Recruitment 2020 apply for Forester posts govt jobs

महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 27 जुलाई, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 10 सितंबर, 2020 
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 10 सितंबर, 2020 

शैक्षणिक योग्यता :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उर्तीण होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri CSBC Bihar Recruitment 2020 apply for Forester posts govt jobs

आवेदन प्रक्रिया : 
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  www.csbc.bih.nic.in या आगे दी गई नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर पढ़ें। सभी जानकारी और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि 10 सितंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा। आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया : 
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक मापदंड परीक्षा पर आधारित होगा।

विज्ञापन
Sarkari Naukri CSBC Bihar Recruitment 2020 apply for Forester posts govt jobs

ये भी पढ़ें  - SBI: भारतीय स्टेट बैंक में 3850 पदों पर हो रही हैं बंपर भर्तियां, जानें कब तक होंगे आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  

ये भी पढ़ें  - RBI: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, 03 अगस्त से करें आवेदन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed