फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI: भारतीय स्टेट बैंक में 3850 पदों पर हो रही हैं बंपर भर्तियां, जानें कब तक होंगे आवेदन

Mon, 27 Jul 2020 01:17 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 27 Jul 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri SBI Recruitment 2020 apply for 3850 Circle Based Officer posts govt jobs
sbi

State Bank of India Recruitment 2020 : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में जो युवा नौकरी करना चाहते हैं, उनको एसबीआई बेहतरीन मौका दे रहा है। बता दें कि एसबीआई ने कुल 3850 रिक्त पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। जिसके तहत स्नातक पास युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2020 है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।

Sarkari Naukri SBI Recruitment 2020 apply for 3850 Circle Based Officer posts govt jobs

पदों का विवरण :
पद का नाम :                                    पदों की संख्या : 

सर्कल बेस्ड अधिकारी (CBO)             कुल 3850 पद

आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित की गई है। 

Sarkari Naukri SBI Recruitment 2020 apply for 3850 Circle Based Officer posts govt jobs

आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2020 से पहले पूरा करें। ध्यान रहे किसी प्रकार कि त्रुटि होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र निश्चित समय के अंदर ही किए गए मान्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri SBI Recruitment 2020 apply for 3850 Circle Based Officer posts govt jobs

महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 27 जुलाई, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 16  अगस्त, 2020
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 16  अगस्त, 2020

शैक्षिक योग्यताएं :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। 

अनुभव:
किसी भी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक या शेड्यूल कमर्शियल बैंक में ऑफिसर पद पर कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

विज्ञापन
Sarkari Naukri SBI Recruitment 2020 apply for 3850 Circle Based Officer posts govt jobs

ये भी पढ़ें : RBI: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, 03 अगस्त से करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।  

ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान में चल रही हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed