AAI Recruitment 2020 : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India ) में कई रिक्त पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जो उम्मीदवार भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में जूनियर असिस्टेंट (इंजीनियरिंग सिविल/इलेक्ट्रिकल /इलेक्ट्रॉनिक्स) के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन या आधिकारिक वेबसाइट देखें।
Aai Recruitment 2020: स्नातकों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में हो रही हैं भर्तियां
महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 03 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 02 सितंबर, 2020
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु 27 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त / डीम्ड विश्व विद्यालय अथवा भारत सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त किसी शीर्ष संस्थान संबंधित विषय से इंजीनियरिंग में स्नातक होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
पदों का विवरण :
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| जूनियर असिस्टेंट (इंजीनियरिंग सिविल/इलेक्ट्रिकल /इलेक्ट्रॉनिक्स) | 180 पद |
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.aai.aero/ पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 03 अगस्त, 2020 से 02 सितंबर, 2020 अंतिम तिथि के पहले तक पूरा कर लें। ध्यान रहे किसी प्रकार कि त्रुटि होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र निश्चित समय के अंदर ही किए गए मान्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर 2019 के आधार पर होगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
ये भी पढ़ें : RBI: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, 03 अगस्त से करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : SBI: भारतीय स्टेट बैंक में 3850 पदों पर हो रही हैं बंपर भर्तियां, जानें कब तक होंगे आवेदन