फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय खेल प्राधिकरण में नौकरी करने का सुनहरा मौका, मिलेगी 2 लाख तक की सैलरी

Sun, 07 Mar 2021 05:31 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 07 Mar 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
SAI Recruitment 2021: Sports authority of india has invited application on various post of coach
साई - फोटो : social media

भारतीय खेल प्राधिकरण ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 105 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती सहायक कोच, कोच, सीनियर कोच और मुख्य कोच के पदों की जाएगी। 12 फरवरी, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आखिरी स्लाइड में दी गई डायरेक्ट लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें इसके लिए केवल सरकारी विभाग/ पीएसयू इत्यादि में काम करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर नियुक्त किया जाएगा। इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

SAI Recruitment 2021: Sports authority of india has invited application on various post of coach
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

पदों का विवरण- 

कुल पद -  105 

  • सहायक कोच - 35 पद 
  • कोच - 35 पद
  • सीनियर कोच - 25 पद
  • मुख्य कोच - 10 पद

यह भी पढ़ें - रीट 2021 : राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बोर्ड ने दी बड़ी राहत

SAI Recruitment 2021: Sports authority of india has invited application on various post of coach
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वेतन -

  • सहायक कोच - 35,400 से 1,12,400 रुपये 
  • कोच - 56,100 से 1,77,500 रुपये
  • सीनियर कोच - 67,700 से 2,08,700 रुपये
  • मुख्य कोच - 78,800 से 2,09,200 रुपये 
यह भी पढ़ें - UPMRCL Recruitment 2021: यूपी मेट्रो में असिस्टेंट मैनेजर सहित कई पदों भर्ती शुरू, वेतन लाखों में
विज्ञापन
विज्ञापन
SAI Recruitment 2021: Sports authority of india has invited application on various post of coach
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अन्य जानकारियां - 

  • आयु सीमा - आवेदकों की आयु 25 वर्ष से अधिक और 56 वर्ष से कम होनी चाहिए।  
  • शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कोचिंग में डिप्लाेमा करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • चयन प्रक्रिया - साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। 
यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE: 10वीं, 12वीं, स्नातक व स्नातकोत्तर के लिए मौका, 600 पदों पर हो रही हैं भर्तियां
विज्ञापन
SAI Recruitment 2021: Sports authority of india has invited application on various post of coach
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 12 फरवरी, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 31 मार्च, 2021

आधिकारिक वेबसाइट - https://sportsauthorityofindia.nic.in/

यह भी पढ़ें - वकालत का पेशा: देश के सात प्रसिद्ध वकील जो अदालती प्रकरण के लिए लेते हैं सबसे ज्यादा फीस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed