फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPMRCL Recruitment 2021: यूपी मेट्रो में असिस्टेंट मैनेजर सहित कई पदों भर्ती शुरू, वेतन लाखों में

Sun, 07 Mar 2021 03:55 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 07 Mar 2021 03:55 PM IST
सार

  • 17 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित होगी
  • कुल 292 रिक्तियों के लिए हो रहे आवेदन

विज्ञापन
UPMRCL Recruitment 2021: UP Metro Recruitment 292 Vacancies for Assistant Manager Station Controller and Other Posts
UPMRCL Recruitment 2021: यूपी मेट्रो भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Sarkari Naukri UPMRCL Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने असिस्टेंट मैनेजर, स्टेशन कंट्रोलर, सहायक प्रबंधक परिचालन, मेंटेनर ( इलेक्ट्रिकल), सिग्नल व टेलीकाम मेंटेनर एवं सिविल मेंटेनर समेत कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। यूपीएमआरसी ने इन भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। इन सभी नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू होगी और अभ्यर्थी 02 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले जनरल एवं ओबीसी अभ्यर्थियों को 590 रुपए का आवेदन शुल्क और एससी/एसटी आवेदकों को 236 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। कुल रिक्तियों की संख्या 292 है। इन सभी नौकरियों के लिए अलग-अलग केंद्रों पर लिखित परीक्षा होगी। सबसे अच्छी बात है कि इन नौकरियों में अभ्यर्थियों को अच्छा वेतन मिल रहा है। ये नौकरियां तकनीकी व गैर तकनीकी पदों की हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ, कानपुर, आगरा सहित अन्य शहरों में तैनात किया जाएगा। लिखित परीक्षा और उसके बाद की प्रक्रिया के बाद चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 01 लाख 60 हजार रुपए तक का वेतन मिलेगा। इन नौकरियों के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 17 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित होगी। आपको बता दें कि परीक्षा की तारीख में बदलाव हो सकता है, क्योंकि यह अस्थाई तारीख है। आइए इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं...

UPMRCL Recruitment 2021: UP Metro Recruitment 292 Vacancies for Assistant Manager Station Controller and Other Posts
UPMRCL Recruitment 2021: लखनऊ मेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया

21 से 28 साल तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
यूपी मेट्रो में निकली इन विभिन्न रिक्तियों के लिए 21 साल से लेकर 28 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सहायक प्रबंधक परिचालन के पद पर चयनित अभ्यर्थी को हर महीने 50,000 रुपए से लेकर 1.60 लाख रुपए तक का वेतन मिलेगा। वहीं, स्टेशन नियंत्रक को 33,000 रुपए से लेकर 67,300 रुपए तक का वेतन मिलेगा। मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल), सिग्नल व टेलीकाम मेंटेनर एवं सिविल मेंटेनर पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हर महीने 19,500 रुपए से लेकर 39,900 रुपए तक का वेतन मिलेगा।

UPMRCL Recruitment 2021: UP Metro Recruitment 292 Vacancies for Assistant Manager Station Controller and Other Posts
UPMRCL Recruitment 2021: Greater Noida Metro

पदों का विवरण

  • सहायक प्रबंधक परिचालन: 6 पद
  • स्टेशन नियंत्रक ट्रेन ऑपरेटर: 186 पद
  • मेंटेनर, इलेक्ट्रिकल: 52 पद
  • सिग्नल व टेलीकाम मेंटेनर: 24 पद
  • सिविल मेंटेनर: 24 पद
विज्ञापन
विज्ञापन
UPMRCL Recruitment 2021: UP Metro Recruitment 292 Vacancies for Assistant Manager Station Controller and Other Posts
UPMRCL Recruitment 2021:नोएडा मेट्रो

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की शुरुआत- 11 मार्च, 2021
  • आवेदन की आखिरी तिथि- 2 अप्रैल, 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख- 11 मार्च से लेकर 2 अप्रैल
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख- 10 अप्रैल, 2021
  • परीक्षा की तारीख (टेंटेटिव)- 17 अप्रैल, 2021

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed