RSMSSB Patwari Exam Guidelines: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की पटवारी भर्ती परीक्षा कल, 17 अगस्त को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 6 बजे। इस भर्ती के माध्यम से राज्य में 3705 पटवारी पद भरे जाएंगे।
RSMSSB Patwari Exam: राजस्थान पटवारी परीक्षा कल, क्या ले जाएं और क्या नहीं? जानें ड्रेस कोड के जरूरी नियम
RSMSSB Patwari Exam 2025 Dress Code, Guidelines: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पटवारी भर्ती परीक्षा कल आयोजित होने जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड, प्रवेश समय और जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। जिनका पालन करना सभी के लिए आवश्यक है।
परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना जरूरी
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना होगा ताकि तलाशी और पहचान प्रक्रिया के बाद समय पर कक्ष में बैठ सकें। परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटे पहले तक ही संभव होगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को समय पर पहुंचने और अपनी सीट पर समय पर बैठने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। देर होने पर किसी भी स्थिति में परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपने प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र और मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) साथ लाना अनिवार्य है। आधार कार्ड में जन्मतिथि अंकित होनी चाहिए। विशेष परिस्थितियों में पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र में उम्मीदवार का फोटो फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक और फेस रेकग्निशन के माध्यम से पहचान की जाएगी।
परीक्षा में इन वस्तुओं को बिल्कुल न लेकर जाएं
उम्मीदवार केवल नीले रंग का पारदर्शी बॉल पेन लेकर आएं। परीक्षा केंद्र में घड़ी, मोबाइल, बैग, पर्स, पानी की बोतल, ज्योमैट्री बॉक्स, नोटबुक, पर्चियां, पैनड्राइव, हथियार या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश वर्जित है। उत्तर पत्रक की कार्बन प्रति को परीक्षा के अंतिम परिणाम तक सुरक्षित रखना होगा और बोर्ड द्वारा मांगी जाने पर प्रस्तुत करना अनिवार्य है। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह का अनुशासन भंग करने पर परीक्षा रद्द की कार्रवाई की जा सकती है।
परीक्षा में ड्रेस कोड के नियम
- पुरुष अभ्यर्थियों को आधी/पूरी आस्तीन की शर्ट/टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा या पैंट पहनें। जीन्स पहनने की अनुमति नहीं है।
- महिला अभ्यर्थियों सलवार-सूट, चुन्नी या साड़ी, आधी/पूरी आस्तीन का कुर्ता/ब्लाउज पहनें और बालों में साधारण रबर बैंड लगाएं।
- यदि कोई अभ्यर्थी जीन्स पहनकर आता है, तो उसे प्रवेश देने से पहले गहन जांच की जाएगी कि उसके पास कोई ब्लूटूथ या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं है।
- जीन्स पहनने पर भी परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा, लेकिन महिला अधिकारी/कर्मचारी द्वारा गहन जांच की जाएगी।
- पूरी आस्तीन की शर्ट, कुर्ता या ब्लाउज पहन सकते हैं। वेशभूषा में बड़ा बटन, मेटल बटन, ब्रोच, बैज या फूल नहीं लगाएं।
- अन्य चूड़ियां, कान की बालियाँ, अंगूठी, ब्रासलेट आदि नहीं पहनें।
- परीक्षा में घड़ी, धूप का चश्मा, बेल्ट, हैंडबैग, हेयर पिन, गंडा/ताबीज, कैप/हैट, स्कार्फ, स्टॉल, शॉल और मफलर आदि प्रतिबंधित है ।
- हवाई चप्पल (स्लीपर), सैंडल, जूते और मोजे छोटे टखने (Ankle) तक पहन सकते हैं। मेटल चेन वाले जूते नहीं पहनें।
- यदि कोई अभ्यर्थी धार्मिक प्रतीक धारण करता है, तो उसे उतारने की आवश्यकता नहीं।
- संदेह होने पर गहन जांच की जाएगी कि कोई ब्लूटूथ या डिवाइस छुपा न हो।
- ड्रेस कोड या किसी वस्तु को लेकर कोई संदेह/विवाद होने पर परीक्षा केंद्र पर अधिकारी का निर्णय अंतिम होगा।