फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NTA Translation Reviewers Recruitment: Application Deadline Extended to October 9, Check Eligibility

जॉब: एनटीए में नौकरी का मौका, एसएमई और ट्रांसलेशन रिव्यूअर्स के पदों पर भर्ती, क्या है पात्रता की शर्तें?

Sat, 19 Sep 2026 01:42 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 19 Sep 2026 01:42 PM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ट्रांसलेशन रिव्यूअर्स के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब योग्य उम्मीदवार 9 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। NTA ने कहा है कि आवेदन की तारीख के अलावा भर्ती की बाकी सभी शर्तें पहले जैसी रहेंगी।

विज्ञापन
NTA Translation Reviewers Recruitment: Application Deadline Extended to October 9, Check Eligibility
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आईआईटी-जेईई, नीट, नेट और सीयूईटी जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर तैयार करने और उनके अनुवाद से जुड़े काम के लिए भर्ती में आवेदन का एक और मौका दिया है। जो योग्य उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर 09 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले भर्ती की पात्रता और जरूरी शर्तों की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए।

विज्ञापन

क्या है पात्रता की शर्तें?

सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स (SME)

  • संबंधित विषय में कम से कम 60% अंकों के साथ मास्टर डिग्री जरूरी है।
  • उम्मीदवार के पास टीचिंग, रिसर्च या संबंधित प्रोफेशन में कम से कम 8 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • कोचिंग संस्थानों से जुड़े उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।
  • जिन उम्मीदवारों के रिश्तेदार एनटीए की परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं, वे भी पात्र नहीं होंगे।

ट्रांसलेशन रिव्यूअर्स

  • संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार को अंग्रेजी और संबंधित क्षेत्रीय भाषा की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
  • संबंधित विषय में टीचिंग, एकेडमिक ट्रांसलेशन या समीक्षा का कम से कम 5 साल का अनुभव जरूरी है।


आयु सीमा: उम्मीदवार की उम्र 25 साल से कम और 65 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

एनटीए में इन पदों पर मिलेगा काम

यह प्रक्रिया नीट, जेईई, यूजीसी नेट और सीयूईटी जैसी प्रमुख परीक्षाओं के प्रश्नपत्र क्षेत्रीय भाषाओं में अधिक सटीक और त्रुटिरहित तरीके से तैयार करने के लिए शुरू की गई है। चयनित उम्मीदवारों का पैनल तीन साल तक मान्य रहेगा। इसकी हर साल समीक्षा की जाएगी।

एनटीए ने अनुभवी शिक्षकों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों से ‘सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स’ (SMEs) और ‘ट्रांसलेशन रिव्यूअर्स’ पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन विशेषज्ञों की मदद से विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार और उनकी समीक्षा की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Translation Reviewers / EoI से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़े दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed