फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय रेलवे में 90,000 पदों के लिए वैकेंसी, आवेदन से पहले जान लें भर्ती के नियमों में हुए बदलाव

Wed, 07 Mar 2018 07:52 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Mar 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
indian railway recruitment 2018 RRB group d revised notices 90000 posts
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड
भारतीय रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB Recruitment 2018) ने विभिन्न विभागों (ग्रुप-डी) में 90 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे भारतीय रेलवे का बड़ा भर्ती अभियान कहा जा रहा है। रेलवे में हो रही इन भर्तियों में लोको पायलट, टेक्नीशियन और CPC पे मेट्रिक्स लेवल- 1, केबिनमैन, स्विचमैन, हेल्पर्स और पोर्ट्स के पद हैं। अगर आप भी रेलवे में इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो नियमों में किए गए बड़े बदलाव पढ़ लें।
indian railway recruitment 2018 RRB group d revised notices 90000 posts
भारतीय रेलवे

आवेदन शुल्क लौटाया जाएगा:-
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा निकाली गई बंपर वैकेंसी में आवेदन के लिए सामान्य श्रेणी को 500 रुपये और आरक्षित श्रेणी को 250 रुपये परीक्षा शुल्क के रूप में देना होगा, हालांकि इससे पहले सामान्य श्रेणी से 100 रुपये एग्जामिनेशन फीस लिया जाता था, जबकि आरक्षित श्रेणी के लिए परीक्षा नि:शुल्क थी। बढ़ी हुई एग्जामिनेशन फीस को लेकर उठे सवाल पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा ऐलान किया। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए बढ़ाई गई एग्जामिनेशन फीस को परीक्षा के बाद रिफंड कर दिया जाएगा।

indian railway recruitment 2018 RRB group d revised notices 90000 posts
डेमो इमेज

बैंक खाते की जानकारी देनी होगी:-
रिफंड पाने के लिए उम्मीदवारों को अपना बैंक खाता ऑनलाइन देना होगा। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को पूरे 250 रुपये लौटा दिए जाएंगे जबकि अनारक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को 500 रुपये में से 400 रुपये लौटाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway recruitment 2018 RRB group d revised notices 90000 posts
डेमो इमेज

बढ़ाई गई आयु सीमा:-
रेलवे ग्रुप डी के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 2 साल बढ़ाकर 28 से 30 वर्ष कर दी गई है। लोको पायलट और टेक्नीशियन की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। लेवल 1 पोस्ट के लिए आयु सीमा बढ़ाकर 31 से 33 कर दी गई है। 

विज्ञापन
indian railway recruitment 2018 RRB group d revised notices 90000 posts
इंडियन रेलवे - फोटो : SELF

आईटीआई जरूरी नहीं:-
अब भर्ती परीक्षा के लिए 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। नए नियम के अनुसार भर्ती परीक्षा में 10वीं पास छात्र या आईटीआई या नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। 22 फरवरी को सरकार ने आईटीआई की अनिवार्यता को खत्म कर दिया यानी अब केवल 10वीं पास भी ग्रुप डी की भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed