फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Job Opportunities: नौकरी में खुशी पैसा नहीं, सीखने का मौका... जानें नई नौकरी चुनने का क्या हो आधार

Tue, 11 Mar 2025 11:58 AM IST
शिवम गर्ग थॉमस सी. प्रेमुजिक, प्रोफेसर, कोलंबिया यूनिवर्सिटी
थॉमस सी. प्रेमुजिक, प्रोफेसर, कोलंबिया यूनिवर्सिटी Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 11 Mar 2025 11:58 AM IST
सार

Job Opportunities: क्या सिर्फ पैसा नौकरी में खुशी की गारंटी है? जानिए नौकरी चुनने के समय आपको किस बात पर ध्यान देना चाहिए ताकि आपका करियर और व्यक्तिगत विकास दोनों सही दिशा में बढ़े।

विज्ञापन
Job Opportunities: Happiness is not money, but an opportunity to learn, Know what should for choosing new job
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Job Opportunities: आजकल बहुत से लोग नौकरी या यहां तक कि करियर ही बदलने की सोचते हैं। इसके बहुत से कारण हैं, लेकिन सबसे आम वजह वर्तमान नौकरी का व्यक्ति की उम्मीदों के अनुसार मेल न खाना है। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई स्थिति है, तो आप अकेले नहीं हैं। करियर में होने वाले संघर्ष से बचने का कोई सही समाधान तो नहीं है, लेकिन आत्म-मूल्यांकन से इससे उबरने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। आपको यह समझना होगा कि किस तरह के काम को करने में आपको संतुष्टि मिलती है। यह आकलन आपको बेहतर नौकरी खोजने में मार्गदर्शन कर सकता है। अपने मूल्यों और रुचियों पर विचार करके आप यह निर्धारित कर सकते हैं कि किस तरह की नौकरी आपके लिए सही है और कौन-सी नहीं।

Job Opportunities: Happiness is not money, but an opportunity to learn, Know what should for choosing new job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

वरीयता निर्धारित करें

नौकरी से जुड़े किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले आपको अपने लिए ऐसी प्राथमिकताएं निर्धारित करती होंगी, जिनसे आप समझौता नहीं कर सकते हैं। नौकरी की स्थिरता, अच्छी सैलरी, लचीलापन, काम और जीवन में संतुलन या घर से काम करना (वर्क फ्रॉम होम) आदि विकल्पों में से आप किसे वरीयता देते हैं, इस पर विचार करें। इन्हें रैंकिंग देने से आपको उन चीजों को पहचानने में मदद मिलेगी, जिनसे समझौता नहीं किया जा सकता है।

Job Opportunities: Happiness is not money, but an opportunity to learn, Know what should for choosing new job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

पैसा बनाम चुनौतियां

नौकरी की तलाश करते समय तनख्वाह को लेकर आपके विचार महत्त्वपूर्ण हो जाते हैं, क्योंकि बहुत से लोग वेतन के आधार पर नौकरी चुनते हैं। हालांकि, केवल पैसा ही नौकरी में खुशी की गारंटी नहीं है। ऐसे में खुद से पूछें कि क्या आप किसी ऐसी नौकरी के लिए वेतन से थोड़ा-बहुत समझौता कर सकते हैं, जिसमें बेहतर सीखने के मौके या रोमांचक चुनौतियां अधिक हों। आपके लिए सैलरी या कुछ नया सीखने में क्या मायने रखता है और क्या आप इसे लेकर आर्थिक रूप से समझौता करने को तैयार हैं, इस बारे में स्पष्ट होने से आपको करियर के उचित विकल्प ढूंढने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Job Opportunities: Happiness is not money, but an opportunity to learn, Know what should for choosing new job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

काम में स्वतंत्रता

हर कोई काम में स्वतंत्रता चाहता है, लेकिन अधिक स्वतंत्रता के साथ अधिक जिम्मेदारी और जवाबदेही भी आती है। इसलिए इस बात पर विचार करें कि आप अपने करियर में कितनी स्वतंत्रता चाहते हैं। खुद से पूछें कि क्या आप अपने दम पर निर्णय लेना, पहल करना या स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद करते हैं या आपको किसी और से मार्गदर्शन और निर्देशों की आवश्यकता है?

विज्ञापन
Job Opportunities: Happiness is not money, but an opportunity to learn, Know what should for choosing new job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

कैसे आगे बढ़ें

कुछ कंपनियां सीखने को तवज्जो देती हैं, जबकि कुछ उच्च डिग्री को। नई भूमिका नए कौशल विकसित करने में मददगार है या नहीं, इस पर विचार करें। यदि व्यक्तिगत विकास आपकी प्राथमिकता है, तो सुनिश्चित करें कि नौकरी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती हो। भले ही इसके लिए कुछ बातों से समझौता करना पड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed