फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India Post GDS Recruitment 2023: डाक विभाग में निकलीं बंपर भर्तियां, 10वीं पास उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

Thu, 03 Aug 2023 04:53 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 03 Aug 2023 04:53 PM IST
सार

India Post GDS 2023: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
India Post GDS Recruitment 2023 know how to apply online at indiapostgdsonline.gov.in
India Post GDS Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

India Post GDS Recruitment 2023: देशभर में डाक विभाग ने बंपर भर्तियां जारी की हैं। डाक विभाग में नौकरी के इच्छुक 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 03 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक है। इसके बाद आवेदन पत्र में संपादन या सुधार विंडो 24 अगस्त से 26 अगस्त तक सक्रिय रहेगी।

India Post GDS Recruitment 2023 know how to apply online at indiapostgdsonline.gov.in
Post Office - फोटो : Istock

Post Office Recruitment 2023 पदों का विवरण

  • अनारक्षित श्रेणी 13628 पद

  • ओबीसी 6051 पद

  • एससी 4138 पद

  • एसटी 2669 पद

  • ईडब्लूएस 2847 पद

  • पीडब्लूडी-ए 195 पद

  • पीडब्लूडी-बी 220 पद

  • पीडब्लूबी-सी 233 पद

  • PWD-DE 70 पद

डाक विभाग की इस भर्ती के तहत कुल 30041 पद भरे जाएंगे।

India Post GDS Recruitment 2023 know how to apply online at indiapostgdsonline.gov.in
Gorakhpur Post office - फोटो : अमर उजाला।

Post Office Recruitment 2023 आयुसीमा

डाक विभाग की भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
India Post GDS Recruitment 2023 know how to apply online at indiapostgdsonline.gov.in
India Post GDS recruitment - फोटो : अमर उजाला

India Post GDS recruitment आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 100 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, सभी महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के साथ-साथ सभी एससी/एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

विज्ञापन
India Post GDS Recruitment 2023 know how to apply online at indiapostgdsonline.gov.in
India Post GDS recruitment - फोटो : social media

India Post GDS recruitment शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 10वीं गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में पास होना जरूरी है। उम्मीदवार को 10वीं तक स्थानीय भाषा में पढ़ा होना भी जरूरी है। 
अन्य योग्यताएं: उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर का ज्ञान, साइकिल चलाना आना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed