फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IBPS PO Recruitment 2023: बैंकिंग क्षेत्र में निकलीं बंपर भर्तियां, पीओ-एमटी के लिए ऐसे करें आवेदन

Wed, 02 Aug 2023 05:30 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 02 Aug 2023 05:30 PM IST
सार

IBPS PO 2023: आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IBPS PO mt 2023 recruitment know how to Apply online at ibps.in
IBPS PO 2023 recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

IBPS PO 2023 Recruitment: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT-XIII)) के 3049 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 अगस्त 2023 तक चलेगी। 


 
IBPS PO mt 2023 recruitment know how to Apply online at ibps.in
IBPS PO 2023 recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए अगली सामान्य भर्ती प्रक्रिया (CRP) के लिए ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक) सितंबर/अक्तूबर 2023 में आयोजित की जाएगी। जबकि इसका परिणाम अक्तूबर 2023 में घोषित किया जाएगा। वहीं मुख्य परीक्षा नवंबर 2023 में आयोजित की जाएगी। जबकि इसका परिणाम दिसंबर में जारी होगा।

IBPS PO mt 2023 recruitment know how to Apply online at ibps.in
IBPS Exam Calendar 2023-24 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आईबीपीएस पीओ-एमटी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के आवेदकों को 175 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 850 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
IBPS PO mt 2023 recruitment know how to Apply online at ibps.in
आईबीपीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आईबीपीएस पीओ-एमटी भर्ती आवेदन के लिए आयु सीमा 01 अगस्त, 2023 को 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
IBPS PO mt 2023 recruitment know how to Apply online at ibps.in
ibps recruitment - फोटो : अमर उजाला

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास एक वैध मार्क-शीट / डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए कि वह पंजीकरण के दिन स्नातक है और ऑनलाइन पंजीकरण करते समय स्नातक में प्राप्त अंकों का प्रतिशत इंगित करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed