HVF Vacancy 2025: आर्म्ड व्हीकल निगम लिमिटेड (AVNL) के तहत आने वाली हैवी व्हीकल फैक्ट्री (HVF) ने जूनियर टेक्नीशियन ढेरों पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून 2025 से चालू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट oftr.formflix.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर तीन वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। यह भर्ती युवाओं को डिफेंस सेक्टर में तकनीकी अनुभव पाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती है।
10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कक्षा 10वीं पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा, कम से कम 2 वर्षों का कार्य अनुभव अनिवार्य है। अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी। ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष, और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: बिहार पंचायती राज विभाग में 900+ पदों आवेदन का आखिरी मौका! बिना परीक्षा होगा चयन, अभी भर दें फॉर्म
3 of 6
आवेदन शुल्क
- फोटो : freepik
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, महिलाएं और एक्स-सर्विसमैन से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
कैसे होगा चयन? जानिए पूरा प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची आईटीआई अंकों और ट्रेड टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।
यह भी पढ़ें: यूपीएससी सीडीएस 2 का एग्जाम शेड्यूल घोषित, जानें कब और किस दिन होगा आपका पेपर
सैलरी, भत्ते और दस्तावेज
चयनित उम्मीदवारों को प्रत्येक माह 21,000 रुपये वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त, आईडीए, विशेष भत्ता, और तीन प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) का लाभ भी दिया जाएगा। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को आईटीआई प्रमाणपत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), और अनुभव प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे।